प्रधानमंत्री ने श्री टी.एन. शेषन के निधन पर शोक व्यक्त किया
शब्दवाणी समाचार सोमवार 11 नवंबर 2019 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री टी.एन. शेषन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री टी. एन. शेषन एक उत्कृष्ट सिविल सेवक थे। उन्होंने अत्यंत परिश्रम और निष्ठा के साथ भारत की सेवा की। चुनावी सुधारों के प्रति उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत और अधिक भागीदारी वाला बनाया है। उनके निधन से पीड़ा हुई। ओम शांति।
Comments