दिल्ली में मुफ्त पेयजल, सस्ती बिजली, 30 लाख रोज़गार मिलेगा : जय महाभारत पार्टी

शब्दवाणी समाचार मंगलवार 10 दिसम्बर 2019 नई दिल्ली। अखिल भारतीय स्तर की जय महाभारत पार्टी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के प्रांगण में पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान श्री अनंत विष्णु देव प्रभु ने सोमवार को यह घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी ने 9 सूत्री चुनावी घोषणा भी की है जिसमें यमुना तटों की सफाई से लेकर 24 घंटे नि: शुल्क पेयजलऔर न्यूनतम दर पर बिजली देना शामिल हैं। पार्टी नेता श्री अनंत विष्णु देव प्रभु ने बताया है कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर दिल्ली में 24 घंटे नि:शुल्क पानी की सप्लाई और दिल्ली के कोने-कोने में नल के जरिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। न्यूनतम दर पर बिजली उपलब्ध कराने का भी पार्टी ने वादा किया है। पार्टी ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त कराने की एक सोच भी सामने रखी है जिसके तहत यमुना नदी पर तेज गति वाले नावों को सस्ती दरों पर चलाना शामिल है। इससे ट्रैफिक नियंत्रण, पेट्रोल-डीज़ल की बचत के साथ-साथ ध्वनि और वायु प्रदूषण में मदद मिलेगी। जय महाभारत पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ने रोज़गार का भी भरोसा दिलाया है। पार्टी ने यमुना दर्शन और पर्यटन शुरू करके 10 लाख बेरोज़गारों को रोज़गार की योजना सामने रखी है। इसके अलावा दिल्ली में सरकार बनने पर यमुना के दोनों तटों पर फूल, फल, हरी सब्जियों के बागीचे और बाज़ार विकसित कर 20 लाख लोगों को रोज़गार मुहैया कराने पर भावी सरकार काम करेगी।



प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पार्टी ने भरोसा दिलाया है कि जीत सुनिश्चित होने पर दिल्ली में सरकारी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और स्पोर्ट्स सेंटर बनाए जाएंगे। कम्युनिटी सेंटर, कला और सांस्कृतिक केंद्र, योग व मेडिटेशन के साथ-साथ स्व रोजगार केंद्र खोलने और महिलाओं को 50 फीसदी रोज़गार देने का भी वादा किया गया है। पार्टी ने सुबह-शाम यमुना आरती और दोनों तटों पर चार लेन की सड़क बनाने का भी वादा किया है।
पार्टी ने घोषणा की है कि वह उपयोगी वस्तुओं के दामों को नियंत्रित रखेगी। नये स्कूल-कॉलेज खोलने और दिल्ली के छात्र-छात्राओँ को नि: शुल्क शिक्षा सुनिश्चित करने का भी वादा किया गया है। इसी तर्ज पर चिकित्सा और दवा भी नि: शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जय महाभारत पार्टी नेता भगवान श्री अनन्त विष्णुदेव प्रभु ने दिल्ली की बेरोजगारी दूर करने के लिए गारंटी रोजगार योजना लाने का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने की नीति बनाने का भी वादा किया है। महिलाओँ में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए महिला अत्याचार रोकने और कानून व्यवस्था में सुधार का भरोसा भी पार्टी ने दिलाया है।
पार्टी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है कि दिल्ली के विधायकों को उनके ही क्षेत्र में सरकारी आवास की व्यवस्था की जाएगी ताकि जनता की समस्याओं के समाधान में वे चुस्त रह सकें। पार्टी ने कहा है कि दिल्ली को निजी क्षेत्र की कम्पनियों से मुक्त कराया जाएगा। सामाजिक न्याय की रक्षा करते हुए दिल्ली में सरकार के नियंत्रण वाले उद्योगों को उनकी सरकार बढ़ावा देगी।



Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर