एनआरसी के खिलाफ आप का प्रदर्शन

शब्दवाणी समाचारवार 08 दिसम्बर 2019 नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने के केंद्र सरकार के प्रस्तावित कानून के खिलाफ देशभर में विरोध करने जा रही है। रविवार सुबह 11 बजे पार्टी जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। उधर, दिल्ली पुलिस ने देर रात तक इसकी इजाजत नहीं दी थी। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदर्शन से रोका जा सकता है, लेकिन सरकार संसद में कैसे रोकेगी।
संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा शासित राज्यों से पूर्वांचल के लोगों को भगाया जा रहा है। मुंबई में पूर्वांचलियों के साथ महाराष्ट्र चुनाव से पहले मारपीट की घटनाएं हुई थीं। गुजरात में भी इन्हें दोहराया गया। असम में एनआरसी लागू कर बड़ी संख्या में पूर्वांचलियों को अपने ही देश में विदेशी घोषित कर दिया गया। इससे वह शरणार्थी की तरह रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा ने कायरों की तरह उनके घर पर प्रदर्शन किया था, इससे वह डरने वाले नहीं हैं। पार्टी पूर्वांचलियों के हक में लड़ती रहेगी। एनआरसी के खिलाफ रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा।




Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर