नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर युवक ने प्रेमिका पर केमिकल फेंका

शब्दवाणी समाचारवार 08 दिसम्बर 2019 नई दिल्ली। शनिवार दोपहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आपसी विवाद में एक युवक ने प्रेमिका पर कुछ ज्वलनशील केमिकल डाल दिया। महिला को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। झुलसने की पुष्टि नहीं होने और आंख में सूजन की वजह से उसे गुरुनानक नेत्र चिकित्सालय में रेफर किया गया। यहां से भी प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला झुलसी नहीं है, बल्कि उसकी आंख में सूजन है। प्रेमी उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले जाना चाहता था। महिला के विरोध करने पर उसने वारदात की।
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे सूचना मिली कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ स्थित डीलक्स टॉयलेट के पास एक युवक ने महिला के शरीर पर कुछ केमिकल फेंका है। पुलिस को महिला के शरीर पर कैमिकल जैसी चीज दिखी और उसकी एक आंख में सूजन थी। लोकनायक अस्पताल में प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला का शरीर झुलसा नहीं है। गुरुनानक नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों ने बताया कि केमिकल गिरने से महिला की आंख में चुभन होती, लेकिन ऐसा भी कुछ नहीं है।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय महिला मूलत: तेलंगाना की रहने वाली है। वह पति से विवाद होने के बाद उससे अलग रह रही थी। छह माह पहले वह दिल्ली आई और नई दिल्ली स्टेशन पर रहने लगी। यहीं उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल निवासी रुद्र विश्वास से हुई। वह भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रहता था। कुछ माह साथ रहने के बाद दोनों में विवाद हो गया और महिला उससे अलग रहने लगी। युवक उसे पश्चिम बंगाल ले जाना चाहता था, लेकिन महिला राजी नहीं थी। इसीलिए युवक ने उस पर हमला किया। हालांकि, पुलिस केमिकल फेंके जाने से इनकार कर रही है। 




Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर