अब काम करने वाले ही करेंगे राजनीति : संजय सिंह

शब्दवाणी समाचार बुधवार 19 फरवरी 2020 (ऐ के लाल) नोएडा। दिल्ली की ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भी अपने संगठन का विस्तार करने जा रही है। अभियान के तहत 23 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक उत्तर प्रदेश के सभी जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हर जनपद में विशेष काउंटर लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे। इसके अलावा मिस्ड कॉल तथा वेबसाइट के जरिए भी सदस्य बनाए जाएंगे।



यह जानकारी आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति तय की जाएगी। यूपी के हर विधानसभा में बैनर पोस्टर लगाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार ने आम लोगों का जीना हराम कर रखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब काम करने वाले ही राजनीति करेंगे। लोगों को बांटने वाले भाषणों तथा कोरे आश्वासनों से जीता नहीं जा सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ काम के आधार पर ही वोट मांगे थे। जिसका नतीजा यह रहा कि 90 फीसदी सीटों पर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर छवि यादव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।  



Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर