महापुरुषों के नाम आरजेएस का राष्ट्रीय सम्मान 2021 घोषित

• महापुरुषों बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होंगे 

शब्दवाणी समाचार, मंगलवार 29 दिसंबर  2020, नई दिल्ली। राम-जानकी संस्थान नई दिल्ली की अनूठी राष्ट्रीय मुहिम पूर्वजों और महापुरुषों के सम्मान से अलग अलग राज्यों के निवासी जुड़ते जा रहे हैं। आरजेएस फैमिली की आभासी बैठक में पांच आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2021 की घोषणा भेंट कर्ताओं ने की। राष्ट्रीय संयोजक, आरजेएस उदय कुमार मन्ना ने बताया कि इस मुहिम से जुड़कर लोग नई पीढ़ी को भी प्रेरित कर‌ रहे हैं और देश के महापुरुषों और पूर्वजों को स्मरण कर रहे हैं। आभासी बैठक में इन राज्यों के भेंट कर्ताओं ने फेसबुक फ्रेंड्स के साथ महापुरुषों और पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की इन्हें याद किया और चर्चा की। इस यूट्यूब लिंक से पाठक भी जुड़ सकते हैं।

महात्मा गांधी को समर्पित  RJS राष्ट्रीय सम्मान 2021 सेवा निवृत एस डी ओ श्री जगबली सिंह जी, जमशेदपुर , झारखंड ने अपनी धर्मपत्नी स्व० श्रीमती बिमला देवी जी की स्मृति में घोषित किया। हरियाणा के रहनेवाले शहीद फौजी जाट कवि मेहर सिंह जी के नाम का आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2021 उनकी धर्मपत्नी सोनीपत,बरोणा गांव निवासी स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कौर जी की स्मृति में मेहर सिंह जी के शिष्य  हरियाणा के झज्जर स्थित जसौर खेड़ी गांव निवासी पूर्व सैनिक कवि और अभिनेता प्रदीप तहलान उर्फ फौजी तहलान जी ने घोषित किया ।

वहीं प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस राष्ट्रीय सम्मान 2021 के भेंट कर्ता हैं श्री सत्यनारायण झुनझुनवाला- श्रीमती उषा देवी,पचम्बा, गिरिडीह, झारखंड। उन्होंने अपने माता-पिता स्व० श्री जयनारायण झुनझुनवाला- स्व०श्रीमती रूक्मणी देवी की स्मृति में ये सम्मान घोषित किया। साहित्यकार महादेवी वर्मा के नाम का आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2021 बीडीएलएस काॅलेज घाटशिला पूर्वी सिंहभूम झारखंड की प्राचार्या डा.सुश्री पुष्कर बाला ने अपने माता-पिता मानगो, जमशेदपुर निवासी स्व०श्री देव वंश और सिंगारी देवी की स्मृति में घोषित किया। बिहार के कंकड़बाग पटना निवासी श्री रोहित कुमार और श्रीमती ऋषिता कुमारी ने अपने पिताजी स्व० श्री वीरेन्द्र प्रसाद की स्मृति में संपूर्ण क्रांति के सूत्रधार ,भारत रत्न से सम्मानित ‌लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर आरजेएस का राष्ट्रीय सम्मान 2021घोषित  किया।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर