ईडबल्यूएस पॉकेट 7 में शिवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया गया
शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 12 मार्च 2021, गौतम बुध नगर। ईडबल्यूएस पॉकेट 7 के शिव मंदिर में शिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने बताया कि मंदिर में पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लग गईं। बम बम भोले के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया । पंडित विनोद मिश्र के साथ अन्य विद्वान ब्राम्हणों द्वारा द्वारा मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 12 बजे से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया गया। सायं 4 बजे से संजय तिवारी एण्ड पार्टी द्वारा भक्तिमय गीतों की सुंदर भजनावली प्रस्तुत की गई। भजनों को सुनकर श्रोता भक्तिरस में सराबोर हो गए। 5 बजे से शिव बारात बेंड बाजों के साथ निकाली गई जिसे पूरे पॉकेट में घुमाया गया।
Comments