श्रीराम कथा में भरत मिलाप का मार्मिक प्रसंग सुनाया
शब्दवाणी समाचार, शनिवार 6 मार्च 2021, गौतम बुध नगर। सेक्टर 49 की नत्थू कॉलोनी में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथा व्यास डॉक्टर निधि तेलंग ने दशरथ मरण व भरत मिलाप का मार्मिक प्रसंग सुनाया। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता सहित चित्रकूट में वास करते हैं। इधर राजा दशरथ राम के वियोग में अपने प्राण त्याग देते हैं। भरत जब अयोध्या लौटते हैं तो राम जी को वनवास और पिता की मृत्यु पर अपनी मां को धिक्कारते है। भरत जी गुरु व माताओं सहित चित्रकूट राम जी को मनाने पहुंचते हैं।
भगवान राम उनको गले से लगाकर मिलते है और पिता का आदेश याद दिलाकर वापस अयोध्या भेज देते है। भरत भगवान राम की खड़ाऊँ लेकर सभी के साथ अयोध्या वापस आ जाते हैं। आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 6 मार्च को पंचवटी निवास, सीता हरण, शबरी पर कृपा आदि प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, कौशल्या, मुन्नी देवी,वंदना,सुशील पाल, देवेंद्र गुप्ता,गोरेलाल, उत्तम चंद्रा,शैलेश द्विवेदी सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।
Comments