रीना अग्रवाल द्वारा आयोजित वुमेन अचीवर्स अवार्ड हर का हुनर

◆ 05 मार्च 2021 को होटल क्राउन प्लाजा, रोहिणी में हुआ इवेंट

◆ एम एस बिट्टा, प्रवीन तेवतिया, अमित शर्मा, जैसे कई दिग्गज लोग भी रहे इवेंट का हिस्सा

◆ 3 लाख से भी ज़्यादा लोग जुड़े और 30 हज़ार से ज़्यादा नॉमिनेशन हुए प्राप्त

शब्दवाणी समाचार, रविवार 7 मार्च  2021, नई दिल्ली। रीना अग्रवाल ने हाल ही में 05 मार्च 2021 "हरकाहुनर" वूमेन अचीवर्स अवार्ड का आयोजन किया। यह कार्यक्रम होटल क्राउन प्लाजा, रोहिणी में हुआ था। इस इवेंट का एकमात्र उद्देश्य यह था कि वह ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को प्रेरित कर सकें ताकि वह विभिन्न क्षेत्र जैसे हैंडमेड, सामाजिक कार्य, शिक्षा, व्यापार आदि में अपने हुनर का परचम लेहराऐं और एक नई पहचान बनाए। हर का हुनर की लहर 3 लाख से भी ज़्यादा लोगों तक पहुंची और करीब 30,000 महिलाओं ने इस अवार्ड के लिए आवेदन किया जिसमे से केवल 120 महिलाओं को अवार्ड के लिए चुना गया। हर का हुनर की प्रतिष्ठित जूरी ने वास्तविक अचीवर्स और बदलाव लाने वाले लोगों को इस सम्मान के लिए चुना।इस इवेंट में पुनीत कुमार कनोजिया, परमेन्द्र गुप्ता, कुलदीप सिंह, धीरज सिंह, गौरव मिश्रा, शिपकनोडिआ, नीतू पांचाल, आशिमा खुराना, शकुम कुमार गुप्ता, प्रेरणा बंसल, पूजा गोएंका, डॉ. रीतू मल्होत्रा, अनीता अग्रवाल और सीमा जैन ने जूरी की भूमिका निभाई। 

मशहूर एक्टर और टीवी होस्ट सोनम छाबरा ने "हर का हुनर” वूमेन अचीवर्स अवार्ड को होस्ट किया और एम. एस. बिट्टा, ए आई ए टी एफ के चेयरमैन; प्रवीण कुमार तेवतिया, पूर्व मरीन कमांडो और शौर्य चक्र विजेता; अमनप्रीत आई.आर.एस; एलिस वाज़ आई.ए.एस; निज़ामी ब्रदर्स, शिव कुमार कोहली, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड विजेता; अमित शर्मा, 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड विजेता जैसे कई दिग्गजों ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट को कनेक्टकर, फोरेक, एशियनफुटवियर, सूरज केबल्स, टावर नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स,ऊफोम टेक्नोलॉजी, वी.एस.पी.केइंटर नेशनल स्कूल ने स्पांसर किया।

इस अवसर पर, कार्यक्रम के आयोजक रीना अग्रवाल ने कहा कि आज कल महिलाएं हर क्षेत्र में सफलताओं के साथ नए भारत के लिए शानदार विचार ला रही हैं, जिससे उनका जीवन और देश की क्षमता बदल रही है। यह नई सोच भारत को उच्च स्तर पर ले जा सकती है, मैं अधिकसे अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और ज़्यादा से ज़्यादा काम करने के लिए तत्पर हूँ, और हर उस महिला का समर्थन करती हूँ, जिसमें कुछ अनोखी प्रतिभा है। यह पूरा इवेंट एक बड़ी उपलब्धि जिसमे अलग-अलग क्षेत्रों से कलाकार, समाज सुधारक, शिक्षक, डॉक्टर्स ने इस इवेंट में हिस्सा लिया।इसइवेंट में पूरे भारत से 100 से भी ज़्यादा विजेता रहे जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कोई मुकाम हासिल किया है।इस तरह के सम्मान निस्संदेह हर महिला को अपने क्षेत्र में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और साथ ही इस तरह से महिलाऐं अपने पेशे और कंपनी की अच्छी पहचान बना सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर