बहलोलपुर आगजनी से प्रभावित लोगों को कपड़ा, बर्तन, खाद्य सामग्री का किया वितरण
शब्दवाणी समाचार, शनिवार 17 अप्रैल 2021, गौतम बुध नगर : दीदी की रसोई संस्था व मजदूर संगठन सीटू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार 16 अप्रैल 2021 को भी आगजनी से प्रभावित बहलोलपुर सेक्टर- 67, नोएडा पर जरूरतमंदों को कपड़ा, बर्तन व खाद्य सामग्री का वितरण किया सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लगातार आगजनी से प्रभावित लोगों की मदद करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। दीदी की रसोई की संचालिका रितु सिन्हा ने कहा कि हमारी टीम रोज आगजनी से प्रभावित लोगों के बीच खाने का वितरण कर रही है आगे भी हम कपड़ा बर्तन व खाने का वितरण का प्रयास करते रहेंगे। कपड़ा, बर्तन, व खाद सामग्री वितरण का नेतृत्व दीदी की रसोई की प्रमुख रितु सिन्हा व मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत शर्मा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष चंदा बेगम, सीटू नेता राजकरण सिंह, रेखा, गुड़िया आदि ने किया।
Comments