सभी स्कूलों का खस्ता हॉल कर दिया मनजिंदर सिंह सिरसा ने : अनूप सिंह

शब्दवाणी समाचार, शनिवार 17 अप्रैल  2021(बंसी) नई दिल्ली। गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के पूर्व चेयरमैन   सरदार अनूप  सिंह ने अपने सेकड़ो समर्थको के साथ शिरोमणि अकाली दल बादल,मनजिंदर सिंह सिरसा का साथ छोड़ कर, पूर्व कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली का दामन थाम लिया था। सरदार अनूप सिंह वार्ड नम्बर 11 चन्दर विहार से शिरोमणि अकाली दल दिल्ली ,सरना गुट से उम्मीदवार भी है।अनूप सिंह ने  मनजिंदर सिंह सिरसा प्रधान गुरुदवारा प्रबंधक  कमेटी दिल्ली को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि जिस तरह से  भी  हो इन्होंने लूटमार गुरु  घर के गुलक की  है ,वाहे गुरु इनको  कभी माफ नही करेंगे।

उन्होंने बताया कि कॉलेज,स्कूलो का बुरा हाल कर  दिया जो भी अपनी आवाज उठता है उनको तुरंत बर्खास्त कर दिया जाता हैं। अनूप  सिंह ने बताया कि जिनको बोलने और समझने की समझ न हो, किसी का सम्मान  करना नही जानता हो उनको संगत की सेवा करने का कोई हक नही। उन्होंने बताया कि किस तरह स्कूलो को लूटा गया है। उन्होंने कहा  कि जब में ओर मेरी टीम मैनेजमेंट कमेटी में थे , मेरे चेयरमैन रहते हुए एक भी भ्र्ष्टाचार का आरोप नही लगा,ओर करोड़ो रूपये फंड में थे,अब खजाना भी खाली कर दिया, जब तक सरना  गुट कमेटी के अध्यक्ष रहे स्कूलो में दाखिले के नाम पर लूटमार नही हुई सिखों के बच्चों को पहले दाखिल दिया  जाता था ।

आज हालात बिल्कुल बदल गए, स्कूलो के फण्ड खत्म कर दिये,  टीचरों को कई- कई महीने तनखा नही  मिलती  है। सभी  कर्मचारियों और अध्यापकों पर  भूखमरी की नोबत आई पड़ी है। अनूप सिंह  ने बताया कि  हम बहुत बड़ी सख्या में शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान  सरदार परमजीत सिंह सरना के नेतृत्व में विश्वास रख चन्दर विहार वार्ड नम्बर 11 से  भी शिरोमणि अकाली दल दिल्ली भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। सरदार दर्शन सिंह, बिटटू राजपुरिया, पूर्व प्रधान शिव विहार गुरुद्वारा चन्दर विहार निलोठि बार्ड नम्बर 11,ने सरना बंधुओ पर भरोसा जताते हए बताया कि जिस तरह सिरसा ओर जीके रुपयों के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं, आज की संगत समझ गई है कि कौन कौम को उचाईयो पर ले जा सकता है सरना गुट ने कभी भी किसी का अपमान नही किया, हर वर्ग के सिख समाज को टिकट दे कर संगत की सेवा करने का मौका दिया है। सबसे पहले स्कूलो की दशा सुधारनी  है, अच्छी शिक्षा दिलाने के लिये  केवल सरना बंधुओ  के पास योजनाए है,खास कर युवाओ को बढ़ावा दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर