दीदी की रसोई ने गरीब जरूरतमंद लोगों को कराया भोजन
शब्दवाणी समाचार, रविवार 20 जून 2021, गौतम बुध नगर। जरूरतमंद गरीब लोगों की सेवा में लगी दीदी की रसोई टीम ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व दीदी की रसोई की प्रमुख रितु सिन्हा और दीदी की रसोई के प्रमुख पदाधिकारी एवं मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शनिवार 19 जून 2021 को शनि मंदिर सेक्टर 14 नोएडा पर जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया। आज के भोजन प्रबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गोयल, हर्षवर्धन गोयल ने सहयोग किया।
भोजन वितरण में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मीना बाली, पुलिस अधिकारी प्रीति गुप्ता, मुकेश कुमार, दीदी रसोई की रसोई की कार्यकर्ता रेखा चौहान, मीनू आदि ने मदद किया। गौरतलब है कि दीदी की रसोई से हर रोज अलग-अलग स्थानों पर भोजन का वितरण, कपड़ा, बर्तन एवं सूखा राशन आदि वितरित होता रहता है। इस अवसर पर रितु सिन्हा व गंगेश्वर दत शर्मा ने कहा कि दीदी की रसोई के माध्यम से हम लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों, वृद्ध, विकलांग, बच्चों की सेवा कर रहे हैं, और आगे भी हम इसी तरह गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहेंगे।
Comments