सकारात्मक सोच के साथ अपने उद्देश्यों पर आगे बढ़ते रहना : इ. राहुल सिंह

◆ इ. राहुल सिंह को अ. वै. छत्रिय ट्रस्ट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर किया गया भव्य स्वागत

शब्दवाणी समाचार, बुधवार 14 जुलाई 2021, वाराणसी। अखिल वैश्विक छत्रिय महासभा ट्रस्ट के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इ. राहुल सिंह को संगठन के प्रदेश, मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों ने उनके संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर पहुंच कर बधाई देते हुए उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर इ. राहुल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव सिंह व राष्ट्रीय-प्रदेश  कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगठन कम समय में जिस प्रकार से अपने समाज को जोड़ने और संगठित करने का कार्य किया, उसके लिए सभी सदस्य एवं पदाधिकारी गण बधाई के पात्र है उन्होंने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को सकारात्मक सोच के साथ अपने उद्देश्यों पर आगे बढ़ते रहना है। 

प्रदेश संगठन महासचिव डॉ. आनन्द सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी को बधाई देते हुए  कहा कि आप के नेतृत्व में संगठन उसी प्रकार आकर लेगा  जैसे श्री राम चन्द्र जी का राम राज्य, आप जिस सादगी के साथ समाज के लिए समर्पित रहते हम सभी को आप से प्रेरणा लेकर समाज के प्रति स्वयं अपनी जिमेदारी सुनिश्चित करनी होगी। प्रदेश विधिक सलाहकार श्याम मनोहर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय न्याय व विश्वास का प्रतीक है इसे बनाये रखना हमारी प्रमुख प्रथमिकता होनी चाहिए, प्रदेश मंत्री डॉ. संजीव सिंह ने संगठन द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को जागरूक व आत्म निर्भर बनने की लिए प्ररित करना होगा। मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने समाज को शिक्षा के प्रति ध्यान देनी की बात कहा। मण्डल कोषाध्यक्ष डॉ. रमाशंकर सिंह ने कहा कि हम सभी अपनी पूरी क्षमता के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए आगे आना होगा। उदय प्रताप पी.जी.कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित सिंह सनी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी का अभिनंदन करते हुये कहा कि क्षत्रिय समाज के उत्थान में युवाओं को बढ़-चढ़ के जिम्मेदारी निभानी होगी। 

कृष्ण प्रताप सिंह अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष, अंजता सिंह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष और शक्ति सिंह चंदेल अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार सिंह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राघवेन्द्र सिंह राजावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमेश कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख, शैल सिंह परिहार महिला उपाध्यक्ष प्रमुख और अरूण सिंह शेखावत राष्ट्रीय कानुनी सलाहकार और सुरेश सिंह वैस राष्ट्रीय सचिव प्रमुख, नरेन्द्र सिंह राणा संगठन मंत्री प्रमुख सभी ने राहुल सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व मंडल युवा अध्य्ाक्ष प्रवीण सिंह बुलेट का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।  प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह ने ओजपूर्ण संचालन से सम्मन समारोह की भव्यता प्रदान की। इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री आलोक सिंह, प्रदेश संगठन युवा महासचिव सूर्यान्श सिंह, मण्डल संरक्षक डॉ.अभिमन्यु सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष ईस्वर चंद सिंह, मण्डल महासचिव राजन सिंह, मण्डल संगठन मंत्री अंजनी सिंह, मंडल युवा सहसंयोजक डॉ. अनुराग सिंह, जिला पर्यवेक्षक (प्रमुख) शुखदेव सिंह, जिला अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, जिला मंत्री प्रेमनरायन सिंह, जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रसांत सिंह, प्रणव सिंह, विकास सिंह विक्की, नीरज सिंह, संतोष सिंह, अम्बरीष सिंह, चंद्र प्रताप सिंह चंदू, नृपेंद्र सिंह, शरद सिंह मंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर