सदर तहसील पर सपा के कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन
शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 16 जुलाई 2021, (रिपोर्ट अक्षय कुमार भार्गव) ग़ाज़ियाबाद। ब्लॉक प्रमुख चुनाव जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या हुई है। साथ ही बढ़ती महंगाई , बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोज़गारी, किसानो के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, राजनितिक कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा लगानर के विरोध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया। इस मोके पर विधानसभा के पूर्व महानगर के अध्यक्ष मनोज पंडित, उपेंद्र यादव, विक्रांत पंडित, निसार कसार, जितेंद्र यादव, अभिषेक, सत्यप्रकाश बंसल, समेत दर्जनों कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन पर शामिल थे।
Comments