दीपक विग की नजरबंदी का सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 16 जुलाई 2021, गौतम बुध नगर। सेक्टर 12 में समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग को कल रात से उनको उनके घर से ही नजर बंद करने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके नजरबंदी का विरोध किया गया और एसीपी रजनीश वर्मा को नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग जी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुखो के चुनावों में जो गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या भाजपा सरकार में हुई और नोएडा में बढ़ती पार्किंग दर की समस्या ,बढ़ती महंगाई को प्रमुख रूप से उजागर किया गया। घटनास्थल में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष संजीव पुरी, विपिन अग्रवाल सचिव गौरव चाचरा, बाबूलाल बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता शारदा सोनिया शर्मा,रूपा भट्टाचार्य मानसी बाली, रोजी लांबा, अरविंद चौहान, विनेश बघेल, अंकुर बंसल, प्रेम प्रकाश गौड़, संजय यादव और अन्य कार्यकर्ता ने ज्ञापन दिया।
Comments