रामगढ़िया बोर्ड ने सर्वसमत्ती से सरना को दिया समर्थन

◆ 975 के बाद पहली बार समर्थन

◆ डीएसजीएमसी चुनावो के पहले बन रहे नए राजनीतिक समीकरण

शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 6 अगस्त 2021, नई दिल्ली। सिख समाज में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले रामगढ़िया बोर्ड ने 45 वर्षों के बाद पहली बार शिरोमणि अकाली दल दिल्ली, सरना को सर्वसमत्ती से समर्थन दिया है। यह समर्थन आने वाले दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबधंन कमिटी - चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माने जा रहे है। जानकारों के अनुसार, रामगढ़िया समुदाय दिल्ली के सिख जनसंख्या में 40% तक वोटरों को प्रभावित करने में सक्षम है। शिअदद और रामगढ़िया बोर्ड के बीच गठजोड़, नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म देते हुए दिख रही है।

रामगढ़िया समाज के मुख्य सदस्यों का स्वागत करते हुए सरना भाइयो ने सभी का शुक्रिया किया। रामगढ़िया समाज के साथ आने से हमें नया बल मिलेगा। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली आपके सभी अधूरे कार्यो को पूरा करेगी। पिछली कमेटियों ने पंथ को आगे ले जाने के नाम पर सिर्फ जुमला और खोखले वादे किए है। दिल्ली गुरूद्वरा कमेटी इतिहास के सबसे बुरे वक्त से गुजर रही है। हम सभी को एकजुट होकर पंथ को आगे ले जाने के लिए सेवा करना होगा नए सदस्यों का स्वागत करते हुए शिअदद पार्टी महासचिव गुरमीत सिंह शंटी ने बताया कि रामगढ़िया समाज के लोग सिखी के आधारभूत सिद्धान्तों का पालन करने में विश्वास रखते है।

मैने उनको हमेशा ही कीरत करके जीवन निर्वहन करते देखा है। इनके बहुमूल्य समर्थन से हमें पूरे दिल्ली में नया बल मिलेगा। रामगढ़िया बोर्ड के प्रधान जतिंदरपाल सिंह गग्गी ने बताया कि वह शिअदद पार्टी प्रधान परमजीत सिंह सरना एवं पटना साहिब के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह सरना के विचारों और पंथ के चढ़दीकलां के लिए कर रहे निःस्वार्थ प्रयासों को देखकर,बोर्ड ने समर्थन का निर्णय लिया है। रामगढ़िया समाज के उम्मीदवारों को 8 से ज्यादे डीएसजीएमसी सीटों पर टिकट देने की वजह से गग्गी ने शिअदद प्रधान को शुक्रिया भी किया। बोर्ड ने शिअदद के जत्थेदार रंजीत सिंह के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के निर्णय की प्रसंशा भी की। रामगढ़िया बोर्ड,दिल्ली ने पंथ की एकता के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने का वादा किया।

स्वागत समारोह में बोर्ड के मुख्य सदस्य इंदरजीत सिंह बब्बू,महेंद्र सिंह भुल्लर (उपाध्यक्ष, आल इंडिया रामगढ़िया समाज),कुलवंत सिंह (जनरल सेकेट्री, आल इंडिया रामगढ़िया समाज), बलविंदर मोहन सिंह सन्धु (वाइस चेयरमैन), अवतार सिंह गुजी (सेकेट्री),गुरिंदर सिंह(कैशियर) करनैल सिंह(उपाध्यक्ष )मनमीत सिंह(उपाध्यक्ष) चरणजीत सिंह रेनू,जगजीत सिंह पप्पू, करमजीत सिंह ( एक्जयूटिव मेम्बर),देविंदर सिंह पनेसर, गुरदेव सिंह काकू (ज्वाइंट सेकेट्री) मौजूद थे। नए सदस्यों का स्वागत करने हुए शिअदद से जत्थेदार बलदेव सिंह, मंजीत सिंह सरना, रमनदीप सिंह सोनू,तजेंद्र सिंह गोपा, अमरीक सिंह रमेश नगर,जितेंद्र सिंह सोनू, इंदरप्रीत सिंह कोच्चर,भुपिंदर सिंह पीआरओ, हरिंदर पाल सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर