ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने आयोजित किया सम्मान समारोह

शब्दवाणी समाचार, सोमवार 20 सितम्बर  2021, ( के लाल) गौतम बुध नगर। ब्राह्मण समाज सेवा समिति नोयडा ने आज सेक्टर 20 सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ब्राह्मण समाज के 24 लोगों को जिन्होंने अभी हाल ही में राजनैतिक शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त किया है को सम्मानित किया, कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री यस एन मिश्र ने कहा कि किसी भी समाज के उन्नति तभी सम्भव है जब समाज से जुड़े हर व्यक्ति की उन्नति हो वह चाहे सामाजिक आर्थिक या राजनैतिक उन्नति हो। कार्यक्रम में समिति के सरंक्षक श्री गणेश शंकर त्रिपाठी ने समाज की एकता बनाये जाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि संग़ठन में ही शक्ति होती है इसके साथ ही साथ उन्होंने नोयडा में ब्राह्मण भवन बनाने पर भी जोर दिया उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर नोयडा में एक ब्राह्मण भवन बनाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव हरीश मिश्र द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त करने वाले 24 लोगों को अंगवस्त्र पुष्प गुच्छ एवं ब्राह्मण समाज सेवा समिति का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, सम्मनित होने वालों में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित फोनरवा अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा, भाजपा सोशल मीडिया के उत्तर प्रदेश सह संयोजक श्री हर्ष चतुर्वेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शारदा चतुर्वेदी अशोक मिश्र, अनुज त्रिपाठी, अभिनव पांडेय, प्रतुल पांडेय, अनूप तिवारी, ओंकार तिवारी, ठाकुर प्रसाद तिवारी, सुनीता शुक्ला, अर्चना शर्मा, आकाश शर्मा, राहुल शर्मा, सूर्या शर्मा आदि लोग थे। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज से श्री सतीश चंद्र मिश्र (संरक्षक),मुकुल बाजपेई, विकास तिवारी, आकाश तिवारी, गिरीश मिश्र, एस के पाठक, बी एम त्रिपाठी, मनोज तिवारी, डी डी तिवारी,मधुकर पांडेय, श्रीमती ममता तिवारी,श्रीमती आरती जोशी, रामकुमार पांडेय मृत्युंजय तिवारी समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर