सेफेक्स केमिकल्स ने शोगुन लाइफसाइंसेज का अधिग्रहण किया

शब्दवाणी समाचार, बुधवार 9 फरवरी  2022मुंबई। प्रमुख कृषि रसायन कंपनी, सेफेक्स ने अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए गुजरात स्थित शोगुन लाइफसाइंसेज का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण के साथ ही कंपनी ने अपनी कृषि से होम केयर पोर्टफोलियो तक की यात्रा को अंजाम दिया है। यह अधिग्रहण सेफेक्स की भविष्य की विकास योजनाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे यह न केवल अपने उत्पाद लाइनअप को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण की ओर भी अपना ध्यान केंद्रित करेगा, ताकि इसे अरबों लोगों को उपलब्ध कराया जा सके।

शोगुन लाइफसाइंसेज अहमदाबाद के पास विनिर्माण सुविधाओं के साथ एल्युमीनियम फॉस्फाइड और जिंक फॉस्फाइड के निर्माण के व्यवसाय में है। एल्युमिनियम फॉस्फाइड एक बहुत ही महत्वपूर्ण और एकमात्र मॉलेक्यूल (अणु) है, जिसका उपयोग खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण और भंडारण स्थानों के धूमन (फ्यूमिगेशन) के लिए किया जाता है। जिंक फास्फाइड का उपयोग चूहों के नियंत्रण के लिए किया जाता है, जो फसलों को व्यापक नुकसान पहुँचाते हैं और भंडारित अनाज को नष्ट करते हुए बुबोनिक प्लेग फैलाते हैं।

सेफेक्स के संस्थापक निदेशक, एस. के. चौधरी ने कहा कि, फ्यूमिगेंट (धूमक) की कम आपूर्ति के  कारण दुनिया भर में बहुत सारा खाद्यान्न बर्बाद हो जाता है। विश्व भर में कुपोषण को रोकने के लिए खाद्यान्नों का सुरक्षित भंडारण बहुत महत्वपूर्ण है। खाद्यान्न का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक होने के बावजूद, भारत कुपोषण के पैमाने पर 107 देशों में 94वें स्थान पर है। वर्तमान में कुछ मुट्ठी भर कंपनियाँ हैं, जो सुरक्षित अनाज भंडारण के लिए आवश्यक फ्यूमिगेंट (धूमक) बनाती हैं। यह अधिग्रहण सेफेक्स को भारत की एकमात्र कंपनी बनाता है जो एक ही छत के नीचे फसल पोषण, विकास विनियमन, रोकथाम, सुरक्षा, सुरक्षित अनाज भंडारण और घरेलू देखभाल रसायनों के लिए व्यापक समाधान प्रदान करती है। शोगुन लाइफसाइंसेज का अधिग्रहण सेफेक्स को वित्त वर्ष 2022-23 में 10 अरब रुपये की बिक्री हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

शोगुन लाइफसाइंसेज को सेफेक्स ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, शोगुन ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के माध्यम से अधिगृहीत किया है, जो पुणे स्थित होम केयर ऐक्टिव इंग्रीडिएंट्स का निर्माता इसे अब  कृषि-रासायनिक सक्रिय अवयवों का उत्पादन करने के लिए विस्तारित किया गया है। एक साल पहले सेफेक्स ने शोगुन ऑर्गेनिक्स का अधिग्रहण किया था।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर