नारी शक्ति फाउंडेशन दो दिवसीय कार्यक्रम का करेगा आयोजन

◆ महिला कला-कौशल प्रदर्शनी, और तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजन 

◆ कार्यक्रम 6 व् 7 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत होगा 

◆ महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिये सेमिनार, वर्कशाप, सरकारी विभागों के सहयोग से वृहत, प्रदर्शनी, महिला कला-कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं से कैसे लाभान्वित हो इस पर कार्यक्रम 

◆ कार्यक्रम में 10-12 राज्यों की बहनें अपनी कला-कौशल की करेंगी प्रदर्शनी

शब्दवाणी समाचार, मंगलवार 2 अगस्त 2022, ग़ाज़ियाबाद। नारी शक्ति फाउंडेशन एक गैर  सरकारी सामाजिक  संस्था है ,जो  पिछले पांच वर्षों से नये भारत में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिये सेमिनार, वर्कशाप, सरकारी विभागों के सहयोग से वृहत  प्रदर्शनी, महिला कला-कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं से कैसे लाभान्वित हो,ऐसे अनेकों विषय पर काम  कर रहा है। इस वर्ष  6 व् 7 अगस्त 2022 को भी आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत नारी शक्ति फाउंडेशन दो दिवसीय महिला  कला-कौशल प्रदर्शनी, और तीज महोत्सव का कार्यक्रम वंदना फार्म हाउस, वसुंधरा गाजियाबाद में मनाया जाएगा पत्रकारों को इसकी जानकारी नारी शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉक्टर संगीता त्यागी ने दिया।

पत्रकारों को जानकारी साझा करते हुए वंदना त्यागी ने बताया इस कार्यक्रम में 10-12 राज्यों की बहनें अपनी कला-कौशल प्रदर्शनी और विभिन्न  सरकारी विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से कैसे लाभान्वित  हों,के सम्बन्ध  में सेमिनार  के माध्यम  से संबंधित सरकारी  विभागों के अधिकारियों और केन्द्रीय पशुपालन मंत्रालय, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार  और उत्तर प्रदेश गवर्नर माननीय आनन्दी बेन के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश महिला बाल विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार, ऊर्जा मंत्रालय  उत्तर प्रदेश  सरकार,खादी ग्रामोद्योग आयोग, नाबार्ड, सहभागिता  से लाभान्वित होंगी ऐसी व्यवस्था की गई  है और 7अगस्त को सांस्कृतिक  कार्यक्रम  में तीज महोत्सव  मनाया जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर