वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.नीती शर्मा को वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित

 

◆ डीआईपीआर, डीआरडीओ द्वारा 2022 के वैज्ञानिक पुरस्कार से

◆ उनके 50 से अधिक प्रकाशन हैं जिनमें शोध लेख/नियमावली/पुस्तक अध्याय/राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के वैज्ञानिक अध्ययन रिपोर्ट शामिल हैं

◆ प्रेसिडेंसी कॉलेज, कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, 

◆ सैन्य मनोविज्ञान में विशिष्ट योगदान

शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 2 सितम्बर 2022, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, नई दिल्ली। मनोवैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के सम्मान में, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. निती शर्मा को रक्षा मनोवैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान (DIPR), DRDO द्वारा 'साल का वैज्ञानिक पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है। श्री बी पी शर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) अध्यक्ष, आरएसी, डीआरडीओ ने डॉ. निती शर्मा, वैज्ञानिक ,  डीआईपीआर, डीआरडीओ, को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप एक प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार शामिल है। मनोवैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. नीती को अतीत में कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं। इसमें बेस्ट पॉपुलर साइंस कम्युनिकेशन अवार्ड, 2008 ' शामिल है। उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज, कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। DIPR  में शामिल होने से पहले उन्होंने मनोविज्ञान विभाग, गार्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में व्याख्याता के रूप में कार्य किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर