संस्कार और संस्कृति समाज के आधार स्तम्भ : प्रवीण आर्य

शब्दवाणी समाचार सोमवार 27 फरवरी 2023, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, गाज़ियाबाद। आर्य समाज एटीएस एडवांटेज सोसायटी एवं केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के सानिध्य में यज्ञ, भजन एवं प्रवचन एटीएस मन्दिर, इन्दिरापुरम के सत्संग भवन में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।विदुषी शिप्रा गुप्ता के ब्रह्मत्व में यज्ञ सम्पन्न हुआ उन्होंने कहा कि यज्ञ और योग अपनाने से व्यक्ति का कल्याण होगा।यज्ञ के मुख्य यज्ञमान समाज सेवी विनोद त्यागी रहे। दिल्ली से पधारी सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका श्रीमती सुदेश आर्या ने साज बाज पर ईश्वर भक्ति के मधुर भजन प्रस्तुत किये,जिसे सुनकर श्रोतागण झूम उठे। मुख्य अतिथि अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद) ने कहा कि आज राष्ट्र विषम परिस्थितियों से निकल रहा है आर्य जनों को राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए कार्य करना है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र आज महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती मना रहा है उनकी शिक्षाओं को आम आदमी तक पहुंचाने की आवश्यकता है। पाखंड अंधविश्वास बढ़ रहे हैं इसके लिए जाग्रति लाना आवश्यक है।

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि आज अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है।साथ ही वह अपनी संस्कृति से भी जुड़ें।उन्हें अपने भारतीय संस्कृति के गौरव गान का पता होना ही चाहिए।बिना संस्कारों के व्यक्ति पशु के समान है।चरित्र हीनता,बलात्कार की घटनाएं नैतिक शिक्षा व संस्कारों की कमी के कारण ही है।सभी माता पिता व शिक्षक गण इस समस्या का हल निकालने में सक्षम हैं,आवश्यकता है जमीन पर कार्य करने की तभी समाज का आने वाला भविष्य उज्जवल हो सकता है।उन्होंने नरेश चन्द्र आर्य को पीतवस्त्र ओढ़ाकर जन्म दिवस की बधाई दी। अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध समाज सेवी श्री विनोद त्यागी ने कहा कि योग जीवन का अभिन्न अंग है, योग से स्वयं जुड़ें व परिवार को भी जोड़ें।योगमय जीवन कैसे जियें? यह जीना सिखाता है।पुराने ऋषि मुनियों ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला था,अब उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय आर्य युवक परिषद जनपद गाजियाबाद के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने किया और कार्यक्रम में सम्मिलित सभी महानुभावों को धन्यवाद दिया। प्रमुख रूप से अरविन्द गर्ग, विजय भारती, अभिषेक गुप्ता, योगेश गुप्ता, विजय छाबड़ा, रेखा सिंह, स्नेहा अरोड़ा, अनुश्री खरबंदा, विनीत भगत, त्रिलोक आर्य, विवेकानन्द शास्त्री, माया आदि सहित 150 लोग उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर