सीटू ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के समक्ष किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया
शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 12 फरवरी 2021, गौतम बुध नगर। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के समक्ष किसानों की विभिन्न मांगों/ समस्याओं को लेकर किसान महापंचायत में सीटू गौतमबुधनगर जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश राघव, अखिल भारतीय किसान सभा के नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा, हरेंद्र खारी, वीर सिंह, नरेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पंचायत किसान नेता सुनील फौजी के नेतृत्व में हुई किसान महापंचायत बड़ी संख्या में महिलाओं सहित स्थानीय किसानों ने हिस्सा लिया। किसान महापंचायत को किसान सभा के नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा, हरेंद्र सिंह खारी, वीर सिंह, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित विभिन्न किसान नेताओं ने संबोधित किया।
Comments