Posts

Showing posts from January, 2022

भारत को पहला फिनटेक केंद्रित ग्रोथ कैपिटल फंड बीम्स फिनटेक फंड मिला

Image
◆ बीम्स फिनटेक फंड को भारत के सबसे बड़े एकीकृत इनक्यूबेटर वेंचर कैटलिस्ट्स ने लॉन्च किया  शब्दवाणी समाचार, शनिवार 29 जनवरी  2022, नई दिल्ली। भारत को इसका पहला डेडिकेटेड ग्रोथ कैपिटल फिनटेक फंड मिल गया है। बीम्स फिनटेक फंड (बीम्स) वित्तीय सेवाओं और तकनीकी क्षेत्र के समागम पर काम करने वाली फिनटेक कंपनियों में निवेश करेगा। 100 मिलियन डॉलर का लक्षित आकार और ग्रीन शू विकल्प के साथ, बीम्स ने उच्च गुणवत्ता वाले संस्थापकों के नेतृत्व में फिनटेक कंपनियों के सीरीज बी और सी राउंड के विकास चरणों में 8 मिलियन-10 मिलियन डॉलर के निवेश का प्रस्ताव रखा है। यह वर्तमान में 75 बिलियन डॉलर के बाजार में एक दर्जन फिनटेक कंपनियों का एक केंद्रित पोर्टफोलियो बनाने की योजना बना रहा है और 2025 तक इसके 200 बिलियन डॉलर से अधिक का स्तर छूने की संभावना है। बीम्स को भारत के पहले और सबसे बड़े एकीकृत इनक्यूबेटर, वेंचर कैटलिस्ट्स की तरफ से लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें 9यूनिकॉर्न भी शामिल है। 9यूनिकॉर्न 100 मिलियन डॉलर का शुरुआती चरण का सेक्टर-एग्नॉस्टिक (किसी विशेष क्षेत्र में निवेश केंद्रित नहीं) एक्सेलेरेटर फंड है। बीम

सीड फंडिंग में 1 मिलियन डॉलर की राशि जुटाई

Image
◆ एकांक टेक्नोलॉजीज ने 9यूनिकॉर्न्स और वेंचर कैटालिस्ट्स, टाइटन कैपिटल, भारत फाउंडर्स फंड सिंडीकेट और निवेशकों से ◆ नए जमाने के कहानी कहने के मंच का उद्देश्य क्षेत्रीय कहानीकारों को सशक्त बनाकर इतिहास, कला, संस्कृति और विरासत को जनता तक पहुंचाना है शब्दवाणी समाचार, शनिवार 29 जनवरी  2022, नई दिल्ली। अर्चना प्रियदर्शिनी, अमित जैन, अमित हुजा और दीपक जैन (बेन के पार्टनर) की भागीदारी के साथ, क्षेत्रीय भाषा में कहानी कहने के प्लेटफॉर्म एकांक टेक्नोलॉजीज ने 9यूनिकॉर्न्स, वेंचर कैटालिस्ट्स, टाइटन कैपिटल, भारत फाउंडर फंड सिंडिकेट और (उड़ान के सह संस्थापक) सुजीत कुमार से 1 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाई है। सीड फंडिंग (किसी स्टार्टअप में किया जाने वाला शुरुआती निवेश) का इस्तेमाल तकनीकी क्षमता को मजबूत करने के साथ विभिन्न मीडिया फॉर्मेट (टेक्स्ट, ऑडियो, चित्रण और कॉमिक्स) में इस प्लेटफॉर्म पर अधिक कहानीकारों को आमंत्रित करने में किया जाएगा, ताकि डिजिटल मीडिया में कंपनी की पहुंच को विस्तार दिया जा सके। कंपनी की योजना सभी विभागों, विशेष रूप से प्रॉडक्ट और तकनीक में अपनी टीम का विस्तार करने की भी है। इस

परिक्षा संबंधी आ रही समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन : अभाविप

Image
शब्दवाणी समाचार, शनिवार 29 जनवरी   2022 ,  फरीदाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन। जेसी बॉस विश्वविद्यालय में परिक्षा संबंधी आ रही समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन जिला मीडिया संयोजक रवि पांडे ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों हितों के लिए निरन्तर संघर्षरत है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की तिथि जारी किया गया है। जिसके कारण दूसरे राज्यों में रहने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इंजिनियरिंग के छात्रों के गेट के महत्वपूर्ण परिक्षाएं भी जो की दिनाक 5/6/12/13 फरवरी को है। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा 8 फरवरी से परिक्षाओं की डेटसीट ज़ारी किया गया है जिस कारण दूर करने छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, दूरदराज के विद्यार्थियों के आने के लिए 10 दिनों का समय बहुत कम है। कुछ विद्याथी डबल वेक्सीनेटेड नहीं हैं, उनकी दूसरी डोज़ की नियत तिथि फरवरी के बाद है, उनका क्या होगा ? अभाविप मांग करती है कि परिक्षा की तिथि बढ़ाई जाएं। विश्वविद्यालय में हॉस्टल भी नही खुले है। दूर दराज से व दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों को हास

उत्तर प्रदेश के युवाओं ने ठाना है फिर से कमल खिलाना है : पंकज सिंह

Image
शब्दवाणी समाचार, शनिवार 29 जनवरी   2022 , ( ऐ के लाल ) गौतम बुध नगर। नोएडा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विजय को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत किलेबंदी आरंभ करी। आज नोएडा में वर्तमान विधायक एवं भारतीय भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नीरज सिंह सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने नोएडा के गांवों एवं शहरों में जनसंपर्क कार्यक्रम किया॥ पंकज सिंह ने नोएडा वासियों को अपने सम्बोधन में आदरणीय मोदी जी एवं योगी जी द्वारा किए जा रहे कार्य एवं उनके दीर्घकालिक परिणामों एवं लाभों से अवगत कराया, उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से आज भारतीय सेना को सीमा पर प्रतिकार करने के लिए किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं है और किस प्रकार से भारतीय सेना अपने पराक्रम से चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो एयर स्ट्राइक हो या डोकलाम में चीनी सैनिकों को खदेड़ने की बात हो भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से शत्रुओं के दांत खट्टे कर दिए हैं॥ आज संपूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है  जहां एक तरफ अनेक विकसित राष्ट्र गरीब देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने में असमर्थ दि

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मैं आम आदमी पार्टी ने किया प्रचार

Image
  शब्दवाणी समाचार, शनिवार 29 जनवरी   2022 , ( ऐ के लाल ) गौतम बुध नगर।  दादरी  विधानसभा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट मैं आम आदमी पार्टी की स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती नीलम यादव द्वारा प्रत्यासी संजय चैची के पक्ष में गौतम बुद्ध नगर महिला विंग के साथ 10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह पर वोट करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम यादव ने कहा कि दिल्ली के अंदर जो कार्य आज तक जनता एवं खास लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने किए है उन सभी कार्यों एवं सुविधाओं को उत्तर प्रदेश के अंदर भी सरकार बनने पर उतारा जाएगा केजरीवाल साहब घोषणा या गाल बजाई नहीं करते हैं बल्कि वह गारंटी के साथ सुविधाओं को अमली जामा पहनाने का कार्य जैसे दिल्ली में कर रहे है  मेनिफेस्टो में जो कल जिक्र केजरीवाल साहब एवं आम आदमी के पदाधिकारियों ने किया है वह उत्तर प्रदेश में निश्चित रुप से दोहराया जाएगा सरकार बनने पर सभी किसानों के  बैंक कर्ज माफ होंगे 300  यूनिट  बिजली फ्री के साथ पुराने बकाया घरेलू  बिल माफ किए जाएंगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी हर साल 1000000 युवा साथियों

जनवादी महिला समिति महिलाओं की किया बैठक

Image
  शब्दवाणी समाचार, शनिवार 29 जनवरी   2022 , गौतम बुध नगर।  अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के संगठनात्मक चुनाव की चल रही प्रक्रिया के तहत समिति की जिलाध्यक्ष चंदा बेगम व सचिव आशा यादव, वरिष्ठ नेता लता सिंह ने झुग्गी बस्ती सैक्टर-50, नोएडा पर महिलाओं की बैठक कर नई कमेटी का चुनाव किया जिसके तहत झुग्गी बस्ती सेक्टर- 50, कमेटी में अध्यक्ष- नन्दनी, उपाध्यक्ष- गुडिया,  सचिव- राखी, सहसचिव- सुदेश, कोषाध्यक्ष- सीमा को चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा व जनवादी महिला समिति की जिला सचिव आशा यादव ने भाजपा शासन में आम जनता की बढ़ती तकलीफों व महिलाओं के उत्पीड़न को रेखांकित करते हुए उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव में नोएडा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजई बनाने की अपील किया।

लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट व राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार

Image
  शब्दवाणी समाचार, शनिवार 29 जनवरी   2022 , ( ऐ के लाल ) गौतम बुध नगर।  ग्रेटर नोएडा के थाना 20 व थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा राजगीरों से मोबाइल लूट व गाडी में लिफ्ट देकर धोखाधडी से पिन नम्बर पूछकर रूपये चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इनके लास से चोरी किये मोबाइल, नकदी, घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार,  एक बाइक समेत 05 को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये दोनों बदमाश ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस ने द्वारा परी चौक तिराहे के पास से गाडी में लिफ्ट देकर घटनाओं को अंजाम देने वाले आसिफ,  शहनवाज को चोरी किये दो मोबाइल फोन व चोरी की गयी नकदी 6500/- रूपये व घटना में प्रयुक्त एक सैन्ट्रो कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो कि अपने सहयोगियों के साथ राजा व साजिद के साथ मिलकर सड़क चौराहों / गोल चक्करों पर खडे यात्रियों को टारगेट रखते हैं और उन्हें लिफ्ट के बहाने व कम किराये का लालच देकर गाडी में बैठा लेते हैं और सरकारी गाडी/डांक गाडी बताकर चैकिंग के नाम पर यात्रियों से उनके पर्स मोबाइल फोन से रूपये निकलवा लेते हैं और म

मिशन 125 वर्ष स्वस्थ जीवन स्वस्थ भारत संपन्न भारत का आधार

Image
  ◆ सेवा सदन द्वारा गुलमोहर एंक्लेव  में निशुल्क त्रिदिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 28 जनवरी  2022, गाजियाबाद। को सेवा सदन द्वारा गुलमोहर एनक्लेव में त्रिदिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर चौधरी मंगल सिंह ने संबोधित कर जीवन में आयुर्वेद  को अपनाने पर बल दिया इस अवसर पर शिविर में  भारी संख्या में लोगों ने भाग ले संपूर्ण शारीरिक जांच करा आयुर्वेद उपचार  माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने की कला का रहस्य जान लाभ प्राप्त किया।  सेवा सदन के महामंत्री चौधरी मंगल सिंह जी ने बताया आयुर्वेद हमारे जीवन का समग्र शास्त्र है जिसमें ज्ञान विज्ञान से लेकर अध्यात्म तक संपूर्ण विधाओं का परिचय सहज ही मिलता है उन्होंने कहा आज जब अनियमित जीवनशैली व अनावश्यक एंटीबायोटिक के प्रयोग से नई-नई कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं ऐसे में हम एक श्रेष्ठ आयुर्वेद उपचार के माध्यम से स्वस्थ जीवन के पुष्प पल्लवित और फलित होने की दिशा में कार्य कर मानव जीवन की व्याधियों का निराकरण करें ऐसा हमारा दायित्व है।आयुर्वेद को मुख्यतः जड़ी बूटियों से संबद्ध करक

सूर्या रोशनी ने पंखों की कंटेम्परेरी रेंज पेश की

Image
◆ बीएलडीसी टेक्नोलॉजी से लैस; 60% ज्यादा ऊर्जा कुशल शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 28 जनवरी  2022, मुंबई। जोरदार गर्मी के मौसम में भारत में बिजली के भारी बिल और खपत की बढाती चिंता को दूर करने के लिए, देश के अग्रणी एफएमईजी (फ़ास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स) कंपनियों में से एक सूर्या रोशनी ने आधुनिक घरों की जरूरतें पूरी करने के लिए पंखों की अपनी कंटेम्परेरी रेंज का अनावरण किया है। बीएलडीसी टेक्नोलॉजी से समर्थित फैन एसएस-32 प्राइम, पारंपरिक पंखे की तुलना में 60% अधिक ऊर्जा-कुशल हैं और केवल 32 वाट बिजली की खपत पर उच्च गति वाले 340 आरएमपी का प्रदर्शन देते हैं। चिलचिलाती भारतीय गर्मी के लिए खासतौर से डिजाइन की गई पंखों की नई रेंज का विकास सूर्या रोशनी की आरएंडडी टीम ने देसी स्तर पर किया है और आज के आधुनिक तथा परिष्कृत ग्राहकों के लिए विशेष तौर से तैयार किया गया है। ये पंखे, उन्नत तकनीक, बेहतर कार्यक्षमता और उत्तम डिजाइन के अनूठे मिश्रण हैं और बाजार में अपनी तरह के पहले हैं। हाल में पेश किए गए एसएस-32 प्राइम की कीमत 5225 रूपए है, जो इसे सही मायने में सूर्या रोशनी की पैसा वसूल पेशकश बनाती है।  सूर्या

शादी के बंधन में बंधी महिला पहलवान अर्पणा बिश्नोई

Image
◆ नोखा के इंजीनियर संग लिए 7 फेरे शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 28 जनवरी  2022, नोखा। राष्ट्रमण्डल कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की ओर से रजत पदक प्राप्त करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला पहलवान अर्पणा बिश्नोई बेनीवाल राजस्थान नोखा के रहने वाले नरसी बिश्नोई भादू के साथ सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गई। दोनों ने बुधवार देर रात एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की सारी रस्में पूरी की। अर्पणा की शादी में कई हस्ति यों ने शिरकत की। इससे पहले बीकानेर के नोखा कस्बे के बागड़ी मैरिज भवन शिव मंदिर पर लेडीज संगीत, मेहँदी का आयोजन हुआ था। अर्पणा और नरसी का रिश्ता जुलाई 2021 में तय हुआ था। नरसी इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में केमिकल इंजीनियर के पद पर मथुरा में पदस्थ हैं और अर्पणा भारतीय रेलवे महिला कुश्ती टीम की कोच के साथ ही सेंटर रेलवे के खड़वा स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।  शादी समारोह में अर्पणा के चाचा व मध्यप्रदेश शासन से विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती कोच उमेश पटेल और साउथ एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राजेंद्र बिश्नोई व सुरेश बिश्नोई भी आशीर्वाद देने पहुंचे

नोएडा भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने अपना प्रचार किया

Image
शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 28 जनवरी   2022 , ( ऐ के लाल ) गौतम बुध नगर।  नॉएडा विधानभवन में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने होशियारपुर, पर्थला, सोरखा गावों, बिमला बाथम अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने गिझोड़, काशीराम कालोनी, सेक्टर 15, नीरज सिंह ने हरोला मेन मार्केट,भगत मार्केट, झुण्डपुरा, आई टी आई ब्लॉक, A से Z ब्लॉक तक सेक्टर 12 , श्रीमती सुषमा सिंह ने ब्लॉक A  से S तक सेक्टर 22 आदि सेक्टरों में जन सम्पर्क किया।पंकज सिंह ग्राम होशियारपुर में जन सम्पर्क के लिए रहे और ग्राम वसियों से भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा भी करी॥ जनता से अपने संबोधन में पंकज सिंह ने कहा कि आज भारत टेक्नॉलॉजी और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी सुदृढ़ता के साथ विश्व में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है  और मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है आज उत्तर प्रदेश विश्व उद्योग जगत में अपना नाम पुनः स्थापित करने में सफल रहा है और इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का अहम योगदान है, पंकज सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु ब