Posts

Showing posts from October, 2021

जर्सी गाय पर प्रतिबंध लगे, वो गौ माता नहीं : गोपाल मनी

Image
  शब्दवाणी समाचार, रविवार 31 अक्टूबर   2021 , नई दिल्ली ।  गोपाल गोलोक धाम रामेश्वरी भक्ति आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित भारतीय गौ क्रान्ति मंच के तत्वाधान में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के उदेश्य से नई दिल्ली के जंतर मंतर पर आगामी 7 नम्बर को होने वाला राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। कियोंकि कोविद पोरोटोकॉल के कारण इसे अभी तक परमिशन नहीं मिल पाया है। यह जानकारी नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय गौ क्रांति मंच के संस्थापक गोपाल मणी नई दिया। अब यह आंदोलन देशभर के सभी जिला स्तर पर किया जाएगा।  गोपाल मनी नई आगे कहा हमारी 5 प्रमुख मांगे हैं जिसे सरकार को हर हालत में मानना होगा।  5 मांगो में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देना, गाय के गोबर का प्रयोग खाद के लिए, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को देसी गाय का दूध उपलब्ध करवाएं, जर्सी गाय पर प्रतिबंध, दीन हीन गायें के रहने का प्रबंध किया जाए।  प्रेस वार्ता के दौरान गोपाल मनी नई गौ माता की महिमा बताते हुए कहा की गौ माता हमारी भारतीय सनातन संस्कृति की मूल है। वेद शास्त्रों में गाय

नवनियुक्त डीएसजीएमसी सदस्य महेंद्र सिंह ने सरना और जीके को दिया समर्थन

Image
शब्दवाणी समाचार, रविवार 31 अक्टूबर   2021 , नई दिल्ली ।  दिल्ली सिख गुरूद्वरा प्रबधंन कमिटी के "को-ऑप्शन" चुनाव में लॉटरी सिस्टम के तहत चुने गए नवनियुक्त सदस्य महेंद्र सिंह ने बीते बुधवार को परमजीत सिंह सरना और मंजीत सिंह जीके को समर्थन दिया। डीएसजीएमसी एक्ट-1971, 82 उपखंड के अंतर्गत, दो सदस्यों का चयन लॉटरी सिस्टम के तहत होता है। जिनके अधिकार क्षेत्र, चुनाव के बाद नियुक्त किए गए सदस्यों के बराबर ही होता है । नए सदस्य का गर्मजोशी से स्वागत शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह सरना,महासचिव हरविंदर सिंह सरना और जागो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने किया। परमजीत सिंह सरना ने बताया कि , "महेंद्र सिंह जी एक पंथक और निष्ठावान व्यक्ति है। इनके आने से हमारे भृष्टचार और बादलों को उखाड़ फेंकने के संकल्प को नया बल मिलेगा। भृष्टचारी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे है। लेकिन कुकृत्यों का सफर काफी बड़ा नही हो सकता है। हम डीएसजीएमसी कमिटी -2021 बनाने जा रहे है। अकालपुरख का आशीर्वाद और सभी पंथदर्दियो का साथ अपने साथ है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्र

बुकमाईशो ने पहला आईपी ओवर द टॉप प्रस्तुत किया

Image
  ◆ नाईटलाईफ का अतुलनीय अनुभव प्रदान करने के लिए ◆ पहले संस्करण में ब्राउन मुंडे सेंसेशन एपी ढिल्लन अपनी पहली लाईव परफॉर्मेंस देंगे ◆ ओवर द टॉप’ अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय एवं भारतीय कलाकारों के सहयोग से भारत में नाईटलाईफ का एक पूर्णत ◆ नया अनुभव प्रस्तुत करेगा; बुकमाईशो ने इस आईपी के पहले सीज़न के लिए बोट के साथ भागीदारी कर इसे टाईटल स्पॉन्सर बनाया ◆ अपने पहले लाईव टूर ‘‘एपी ढिल्लनः द टेकओवर टूर’’ में यह सिंगर देश में 6 शहरों में परफॉर्म करे शब्दवाणी समाचार, रविवार 31 अक्टूबर  2021, नई दिल्ली।भारत के अग्रणी एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, बुकमाईशो ने अपने लेटेस्ट लाईव एंटरटेनमेंट आईपी, ‘ओवर द टॉप’ की घोषणा की है। यह नाईटलाईफ के पूर्णतः नए अनुभव के लिए इस तरह की पहली प्रस्तुति है, जो अंतर्राष्ट्रीय एवं घरेलू कलाकारों व स्थानीय प्रमोटर्स के साथ गठबंधन करेगी। ‘ओवर द टॉप’ की धमाकेदार शुरुआत‘ब्राउन मुंडे’ फेम के कैनेडियन ट्रेंडिंग सेंसेशन, एपी ढिल्लन के साथ ‘द टेकओवर टूर’ में हो रही है।  इस 2 महीने के इंडिया टूर में ढिल्लन भारत के विभिन्न शहरों में अपने हिट गानों, ब्राउन मुंडे, इनसेन, मा बेले, टेकओवर, ए

ओन्टोलॉजिस्ट आशमीन मुंजाल ने जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा छात्रों को प्रेरित किया

Image
  शब्दवाणी समाचार, रविवार 31 अक्टूबर   2021 , नई दिल्ली ।  ऑन्कोलॉजी के अपने ज्ञान का अभ्यास और उपयोग करके, आशमीन मुंजाल का लक्ष्य उन लोगों तक पहुंचना है, जिन्हें अपने सपनों को पूरा करने और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रेरणा और दिशा की आवश्यकता है। पिछले दस वर्षों से एक प्रमाणित ओन्टोलॉजिस्ट होने के नाते और वर्तमान में अपनी ऑनलाइन कक्षाओं और मैजिक वर्ड्स अकादमी के माध्यम से क्वांटम ब्रह्मांड का ज्ञान प्रदान कर रही हैं। हाल ही में आशमीन को अपने जीवन कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को प्रेरित करने के लिए एक अकादमी में देखा गया। आशमीन मुंजाल का प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रकार की परिस्थितियों के अनुकूल होने की क्षमता को निखारता है और एक बच्चे को समाज के हर पहलू में सफल बनाता है। नई पीढ़ी के जीवन में इन जीवन कौशलों का अभाव माता-पिता के लिए चिंता का विषय है। जीवन कौशल के अभाव के कारण न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि पेशेवर जीवन और करियर प्रभावित होता है। आशमीन मुंजाल के अनुसार, “जीवन कौशल को शिक्षित करके, छात्र उनमें आत्मविश्वास विकसित कर सकते हैं। यह उन्हें सहकारी और संचारी बनात

सोंनफी इंडिया लिमिटेड ग्रुप द्वारा 54 कर्मचारियों को निकाले जाने के विरोध

Image
  शब्दवाणी समाचार, रविवार 31 अक्टूबर   2021 ,  गाजियाबाद। सोंनफी इंडिया लिमिटेड ग्रुप की विभिन्न राज्यों की इकाइयों से 54 कर्मचारियों को निकाले जाने के विरोध में तथा निकाले गए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर बहाल करने की माँग को लेकर आज हमदर्द चौराहा से जलूस निकालकर मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के गेट पर  कर्मचारियों एवं यू पी एम एस आर ए गाजियाबाद यूनिट तथा सी आई टी यू के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों को सीटू गाजियाबाद के महासचिव कॉमरेड दिनेश मिश्रा, सोनफी इंडिया इम्पलाईज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल लाहौटी, देवेन्द्र मलिक, निशिकांत संफी, राजेश वर्मा, बी के एस चौहान, जे पी शुक्ला, श्री कृष्ण सिंह, त्रिफूल सिंह द्वारा संबोधित किया गया और 25 नवम्बर 2021 को होने वाली हड़ताल को कामयाब करने की अपील की गयी।

मुमताज आलम बने लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव

Image
शब्दवाणी समाचार, रविवार 31 अक्टूबर 2021 , ( ऐ के लाल ) गौतम बुध नगर।  समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण कार्यालय पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव एवं जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मुमताज आलम को मनोनयन पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सपा प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि सेक्टर 66 निवासी मुमताज आलम की पार्टी के प्रति सक्रियता को देखकर उनको यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह लोहिया वाहिनी नोएडा में सचिव एवं उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। मुमताज आलम को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को ताकत मिलेगी। आशा करता हूँ कि मुमताज आलम पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। 

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने वेबिनार का आयोजन

Image
  शब्दवाणी समाचार, रविवार 31 अक्टूबर 2021 , ( ऐ के लाल ) गौतम बुध नगर।  नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन द्वारा दिल से दिल की बात के द्वितीय सोपान की तीव्रता को बढ़ाते हुए समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा पर मासिक वेबिनार का आयोजन किया जिसमे घरेलू हिंसा  के कारण और उन से कैसे बचा जा सकता है! क्या, कैसे, और किस, प्रकार का कानून है उसकी जागरूकता  समाज में कैसे स्थापित की जा सकती है। मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि इस वेबीनार  के मुख्य  विशिष्ट वक्ता श्रीमती वृंदा शुक्ला आईपीएस, डीसीपी (महिला सुरक्षा) एवं एडवोकेट  श्रीमती नीलम मनचंदा ने अपने वक्तव्य के द्वारा समाज में फैली इस कुरीति पर प्रकाश डाला और दूर करने के लिए जानकारी साझा की।   कार्यक्रम का सञ्चालन जनरल सेक्रेटरी  सुनीता जेटली  ने किया एवं संरक्षक एवं ,उपाध्यक्ष निशू गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। श्री मति  वृंदा शुक्ला डीसीपी (महिला सुरक्षा) ने कहा कि हम  काउंसिलिंग  एवं  जागरूकता के द्वारा प्रयास कर रहे है कि  कोई भी महिला घरेलू हिंसा  की शिकार ना हो पाये और इसमें नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन भी बहुत सराहनीय प्रयास कर रही है  ऐसे ही स

इंटरनेशनल प्रिंट ओ पैक इंडिया कंपनी पर सीटू के बैनर तले मजदूरों ने दिया धरना

Image
शब्दवाणी समाचार, रविवार 31 अक्टूबर 2021 ,   गौतम बुध नगर।  मैसर्स इंटरनेशनल प्रिंट पैक इंडिया सी-4, होजरी काम्प्लेक्स फेज- 2, नोएडा के प्रबंधकों ने गैरकानूनी तरीके से नौकरी से जबरन त्यागपत्र लेकर दर्जनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और उनके देय पावनओं का भुगतान भी नहीं किया उक्त के खिलाफ एवं जबरन लिए गए त्यागपत्र को रद्द कर ड्यूटी पर लिया जाए या कानूनी देय पावनओं का भुगतान किया जाए की मांग को लेकर सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राम स्वारथ के नेतृत्व में कम्पनी के गेट पर मजदूरों ने धरना दिया।  धरने को सम्बोधित करते हुए मजदूर नेता गंगेश्वर दत शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी की आड़ लेकर मालिकान मजदूरों का उत्पीड़न, शोषण कर रहे हैं। और प्रदेश सरकार उद्योगपतियों को पूरा संरक्षण दे रही है, जिसके चलते मालिकों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त स्थिति के खिलाफ और मजदूरों पर बढ़ते दमन शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ मजदूर संगठन सीटू ने 25 नवंबर 2021 को चक्का जाम हड़ताल का आह्वान किया है, उक्त हड़ताल का नोटिस देने के लिए शनिवार 30 अक्टूबर 2021 को जिलाधिकारी का

नए शोरूम ऑडी दिल्ली वेस्ट का हुआ उद्घाटन

Image
● शिवाजी मार्ग मुख्य नजफगढ़ रोड, मोती नगर, नई दिल्ली ● शोरूम 4600 वर्ग फुट में फैला है - इस नए शोरूम में ऑडी डिजिटल रिटेल की सुविधाएं से खरीदारी का सहज अनुभव पेश किया जाएगा। ● ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी के ज़रिये उंगलियों से ही पूरा विज़ुअलाइज़ेशन और अनुकूलन मिलेगा। ● ऑडी दिल्ली वेस्ट में एक अत्याधुनिक वर्कशॉप भी है, जो 43000 वर्ग फुट से बड़े क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें 20 बे और विशेष बॉडी शॉप सुविधाएं शामिल हैं। शब्दवाणी समाचार, शनिवार 30 अक्टूबर   2021 ,  मुंबई। जर्मन लग्ज़री कार निर्माता कंपनी ऑडी ने आज अपने नए शोरूम ऑडी दिल्ली वेस्ट का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक शोरूम में ऑडी ई-ट्रॉन सहित भारत में मिलने वाले सभी ऑडी मॉडल की रेंज मिलेंगी। इस अवसर पर बात करते हुए, ऑडी इंडिया के प्रमुख श्री बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा दिल्ली पश्चिम में अपने विश्व स्तरीय शोरूम का उद्घाटन करके, हम उत्तर भारत के बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रहे हैं। इस नए शोरूम में ऑडी के डिजिटल रिटेल की सुविधाएं से खरीदारी का सहज अनुभव पेश किया जाता है। ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी तकनीक ग्राहक

एबीवीपी से जुड़कर राष्ट्रपुन निर्माण में अपना योगदान दे :अभाविप

Image
शब्दवाणी समाचार, शनिवार 30 अक्टूबर   2021 ,  फरीदाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान जिला मिडिया संयोजक रवि पांडे ने बताया कि फरीदाबाद इकाई के कार्यकर्ता ज़िले के विभिन्न कॉलेज - स्कूलों में चला रहे है सदस्यता अभियान के माध्यम से छात्रों - शिक्षक एवं शिक्षाविदों को एवीबीपी के विचारधारा से अवगत कराया जा रहा है। छात्रों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में परिषद की सदस्यता ग्रहण करें। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में पहुंची प्रान्त सह मंत्री रेशमा राणा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित छात्र संगठन है। इस संगठन से जुड़ना ही सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि देश को एक ऐसा छात्र संगठन दिया जो कई वर्षों की साधना व तप से तैयार हुआ है।  छात्रों का ऐसा संगठन जो लगातार कई युवा पीढि़यों को देश एवं समाज के प्रति जागृत करता आया है तथा भविष्य के पीढि़यों के भी साथ चलकर उन्हें ऐसी प्रेरणा एवं कार्य का अवसर देने की क्षमता रखता है। मुझे गर्व है उस विचाधारा पर जो देश के महापुरुष और द