लाल सलाम हिंदी में होगी प्रदर्शित
शब्दवाणी समाचार, सोमवार 20 मई 2024, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, नई दिल्ली। पिछले कुछ वर्षों से, दक्षिण भारतीय सिनेमा ने हिंदी भाषी दर्शकों का पूरी तरह से मनोरंजन किया है। मूल रूप से मराठी बोलने वाले दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का हिंदी दर्शकों में बहुत क्रेज है। उनकी फिल्मों का हिंदी दर्शक हमेशा इंतजार करते हैं। हिंदी दर्शकों की इस पसंद को पहचानते हुए, कार्मिक फिल्म्स ने घोषणा की है कि दक्षिण भारत में प्रसिद्ध 'लाल सलाम' तमिळ फिल्म को हिंदी में रिलीज किया जाएगा। मूल तमिल भाषा में बनी इस फिल्म ने दक्षिण भारतीय सिने प्रेमियों का दिल जीता है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। सुपरस्टार रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली हिंदी डब 'लाल सलाम' का प्रीमियर 24 मई को होगा। इस तरह से यह फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों के दिलों में भी अपनी अनूठी जगह बनाने के लिए तैयार है। लाल सलाम में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी दबंग वृत्ति के लिए कुख्यात है। आत्म-खोज और साहस की भावनात्मक यात्रा के माध्यम से, वह प्रायश्चित करने का मार्ग ढूँढता है और उन लोगों का सम्मान प्राप्त