दीदी की रसोई से गरीब जरूरतमंद लोगों को मिला भोजन
शब्दवाणी समाचार, रविवार 4 जुलाई 2021, गौतम बुद्ध नगर। जरूरतमंद गरीब लोगों की सेवा में लगी दीदी की रसोई टीम ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व दीदी की रसोई की प्रमुख रितु सिन्हा और दीदी की रसोई के प्रमुख पदाधिकारी एवं मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शनि मंदिर सेक्टर 14 ए नोएडा पर जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया। आज के भोजन प्रबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका श्रीवास्तव, कृष्णा ने सहयोग किया। गौरतलब है कि दीदी की रसोई से हर रोज अलग-अलग स्थानों पर भोजन का वितरण, कपड़ा, बर्तन एवं सूखा राशन आदि वितरित होता रहता है। इस अवसर पर रितु सिन्हा व गंगेश्वर दत शर्मा ने कहा कि दीदी की रसोई के माध्यम से हम लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों, वृद्ध, विकलांग, बच्चों की सेवा कर रहे हैं, और आगे भी हम इसी तरह गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहेंगे।
Comments