सीक्रेट्स रिवील्ड में कई चौंकाने वाले रहस्यों का खुलासा

शब्दवाणी समाचार, वीरवार 14 जुलाई 2022, नई दिल्ली। मनुष्यों में जिज्ञासा होती है। वो विश्व में अन्य लोगों के साथ संचार करने का तरीका खोज चुके हैं और अंतरिक्ष की खोज करने के लिए विभिन्न साहसिक यात्राओं पर निकल चुके हैं। लेकिन अभी भी बहुत कुछ खोजा जाना बाकी है। कुछ सवाल तो बिल्कुल मूलभूत हैं, जैसे मानव शरीर कैसे काम करता है और जीवन के बारे में सबकुछ। इनमें से अनेक सवालों का जवाब सोनी बीबीसी अर्थ के कार्यक्रम ‘सीक्रेट्स रिवील्ड’ में मिलता है। इस कार्यक्रम के हर एपिसोड में अनेक चौंकानेवाले तथ्यों और रहस्यों तथा हर चीज़ के पीछे छिपे अद्भुत विज्ञान, शिशुओं के रहस्यपूर्ण जीवन और हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं की सच्चाई का संकलन है।

सीक्रेट लाईफ ऑफ बेबीज़

आपको जिज्ञासा होती होगी कि एक नवजात शिशु क्या देखता और सुनता है? वो दुनिया को किस प्रकार महसूस करते हैं? वो पानी के अंदर क्यों तैर लेते हैं? वो समाज से संपर्क कैसे बनाते हैं? बच्चों को तीव्र आवेश क्यों आता है? ऐसे अनेक सवाल हैं जिनके उत्तर हमारे पास नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मानव जीवन के पहले तीन साल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यही वह समय होता है, जब बच्चा चलना, बात करना और समाज से संपर्क बनाना सीखता है। लेकिन एक व्यस्क के लिए शिशु का व्यवहार रहस्यपूर्ण और अद्भुत होता है। इस शो में शिशुओं की कोडेड और अकल्पनीय रंगबिरंगी दुनिया में उतरकर देखा जाएगा, जो व्यस्कों की समझ से परे होते हैं। 

सीक्रेट लाईफ ऑफ ट्विंस

जुड़वां बच्चे दिखने में अद्भुत होते हैं। उनका डीएनए समान होता है और वो आकर्षक समानताओं एवं चौंकानेवाले अंतरों के साथ बड़े होते हैं। यह दिलचस्प है कि एक से दिखने वाले बच्चे बड़े होकर पूरी तरह से अलग व्यक्तित्व वाले होते हैं। इस शो में आपको ऐसी ही असाधारण कहानियां दिखाई जाएंगी, जो न केवल यह बताती हैं कि जुड़वां होने का क्या मतलब है, बल्कि यह भी बताएंगी कि एक मनुष्य बनने का क्या मतलब है।

सीक्रेट ऑफ एवरीथिंग

पेट के बल होने से ब्लैक होल और सरल लो-फाई प्रदर्शनों, हाई गैजेट्स, एवं जोशीले स्टंट तक हर चीज के पीछे के रहस्यमयी विज्ञान की खोज हमारी कल्पनाओं को एक अलग आयाम में ले जाएगी। इसलिए यदि आपने कभी सोचा है कि आकाश नीला क्यों होता है, बिजली गिरने पर खुद को कैसे बचाएं, या एक मनुष्य को हवा में उड़ाने के लिए कितने हीलियम गुब्बारों की जरूरत होगी, तो यह शो आपके लिए है।

सीक्रेट लाईफ ऑफ ग्रोईंग अप

बच्चे दृढ़ता और पुनः खोज की कहानियों के साथ बड़े होकर व्यस्क बनते हैं। जीव जगत में मानवों के बड़े होने की प्रक्रिया सबसे नाटकीय है। हम एकमात्र जीव हैं, जिनके शरीर और मस्तिष्क में किशोरावस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन होता है। बड़े होने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए सीक्रेट लाईफ ऑफ ग्रोईंग अप देखें।

सीक्रेट लाईफ ऑफ डॉग्स

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि मानव अपने कुत्तों को बहुत प्यार करते हैं। मानव और कुत्ते हजारों सालों से एक साथ रह रहे हैं। लेकिन अपने इस सबसे अच्छे दोस्त के बारे में आप कितना जानते हैं? एक पपी को जन्म से लेकर माँ बनने, अंधे और बहरे से लेकर एक विकसित जीव बनते देखने की प्रक्रिया बहुत दिलचस्प है। अपने इन पालतू पशुओं के रहस्यमयी जीवन के बारे में जानने के लिए यह शो देखें।

सीक्रेट्स ऑफ ह्यूमन बॉडी

मानव शरीर जटिल है। यह एक वैज्ञानिक चमत्कार है। मानव शरीर के बारे में अभी भी बहुत कुछ अज्ञात है। एक तरफ बर्फीली झील में अत्यंत ठंडी डुबकी से पता चलता है कि शरीर की कंपकंपाहट किस प्रकार हमारे जीवन की रक्षा करती है, तो दूसरी तरफ, लंदन की एक प्रयोगशाला में थोड़ी सी पीड़ा दिए जाने से पता चलता है कि हमारा शरीर किस प्रकार दर्द को रोकता है। यह अद्भुत और अत्यधिक टयूंड प्रणाली मानव शरीर को गतिमान रखती है, जिसकी खोज वैज्ञानिक आज भी कर रहे हैं। ऐसे ही अनेक रहस्य हैं, जिनके बारे में आप जानना चाहेंगे। इसलिए देखते रहिए ‘सीक्रेट्स रिवील्ड’ केवल सोनी बीबीसी अर्थ पर, 13 जुलाई, 2022 से रात 8 बजे से रात 9 बजे तक। 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर