समाज सेवा के लिए बस जरूरत होती है तो मन में मानवीय संवेदनाओं की : श्रीमती किरण जी लढ़ा

शब्दवाणी समाचार मंगलवार 11 जून 2019 नई दिल्ली। 11 जून को महेश नवमी के अवसर पर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के द्वारा पूरे देश में से समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, स्पोर्ट्स, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत 251 दौ सो इक्यावन प्रबुद्ध माहेश्वरी महिलाओं को "माहेश्वरी वूमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड' से सम्मानित किया जा रहा है।



जिनकी सूची अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ सुमन सुरेश सोनी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ माया डॉ मधुसुदन राठी एवं गुजरात प्रदेश संयोजक श्रीमती रीतु एडवोकेट मुकेश कोठारी ने जारी की।


यह सूची जारी करते हुए उन्होंने बताया कि पूरे देश में माहेश्वरी समाज की 5 लाख से अधिक महिलाओं में से विभिन्न मापदंडों पर कुल 1156 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से अवार्ड चयन समिति ने 123 जिलों में से 251 प्रबुद्ध महिलाओं के नामों को अवार्ड हेतू चयन किया हैं, उनमें वे महिलाएं भी हैं जिन्होंने अपने जीवन में कैरियर की जगह घर गृहस्थी को चुना, वे महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी विशेष योग्यता के आधार पर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, वे महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व से महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित किया।


उन्हीं में से एक दिल्ली प्रदेश की श्रीमती किरण जी लढ़ा हैं जिनके इस प्रतिष्ठित पारदर्शी सम्मान के लिए चयनित होने पर ना केवल उनका बल्कि दिल्ली प्रदेश के पूरे माहेश्वरी समाज का नाम रोशन हुआ हैं !


अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तरांचल दिल्ली प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन प्रदेश अध्यक्ष, आल इंडिया वैश्य फेडरेशन - दिल्ली प्रदेश महिला समिति कार्यकारी अध्यक्ष, माहेश्वरी महिला उधोग सह सचिव, भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली जिला महामंत्री।


महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं को सामाजिक व राजनैतिक नेतृत्व प्रदान कर मानवता की सेवार्थ विभिन्न सकारात्मक कार्य करना !



Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर