लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ने की ज्यादा संभावना : विपिन अग्रवाल

शब्दवाणी समाचार मंगलवार 28 अप्रैल 2020 नोएडा। जैसे जैसे लॉक डाउन समाप्त होने की तिथि 3 मई नजदीक आती जा रही है। लोग खुश है कि 3 मई के बाद वह घर से बाहर निकल पाएंगे। लेकिन ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा है क्योंकि देश में संक्रमित लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जिसके चलते लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ने की ज्यादा संभावना है। अच्छी बात यह है कि सामाजिक लोग इस कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर इस महामारी से लड़ने में अपना योगदान दे रहे हैं और निर्धनों एवं जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। अग्रवाल मित्र मंडल टीम भी अपना पूरा प्रयास कर रही है कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराती रहे।



अग्रवाल मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि पता नहीं 3 मई को लॉक डाउन समाप्त होगा या नहीं, अगर लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ी तो लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, खासकर निम्न और मजदूर वर्ग को जो कि रोज कमाते हैं और खाते हैं। उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती भोजन की होगी। 
हमारी संस्था लॉक डाउन के पहले दिन से ही लगातार बने हुए भोजन की व्यवस्था कर रही है और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रही है। आज हमारी संस्था द्वारा 1150 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई। हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है और अग्रसेन भवन पर आने वाले सभी लोगों को भोजन बैठाकर कराया जा रहा हैं।  विपिन अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था के सदस्य नवनीत गुप्ता की शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष में आज सभी के लिए रोटी सब्जी, पुलाव के साथ साथ हलवा भी बनाया गया। 
साथ ही हमारी संस्था द्वारा अग्रसेन भवन पर भोजन की व्यवस्था रहती है ताकि कोई भी आकर किसी भी समय भोजन प्राप्त कर सकें। अग्रवाल मित्र मंडल के सदस्य अशोक गोयल, बलराज गोयल, मनीष गुप्ता, निखिल गुप्ता, विपिन बंसल, नवनीत गुप्ता , विपिन अग्रवाल, लघु अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विजय गुप्ता, विजय पंडित, एवं अग्रवाल मित्र मंडल के स्टाफ ने पूर्ण योगदान किया।



Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया