बीगो लाईव का ग्लोबल बीगोअर वन वर्ल्ड टुगेदर' अभियान, 150 देशों के 37 लाख लोगों को एक मंच पर लाया

शब्दवाणी समाचार, वीरवार 21 मई 2020, नई दिल्ली। 14 मई 2020 को “ग्लोबल बीगोअर वन वर्ल्ड टुगेदर' फंडरेजिंग अभियान में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को समर्थन देने के लिए 37 लाख दर्शकों ने हिस्सा लिया। यह फंडरेजिंग अभियान कोविड-19 के खिलाफ जागरुकता तथा सकारात्मकता बढ़ाने के लिए बीगो लाईव द्वारा आयोजित अभियानों की श्रृंखला में से एक है बीगो लाईव द्वारा आयोजित अभियानों की श्रृंखला में से एक हैभारत, 19 मई, 2020: एक ग्लोबल अग्रणी लाईव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बीगो लाईव ने अपने पहले ग्लोबल बीगोअर वन वर्ल्ड टुगेदर' अभियान के जरिए रु 75 लाख से अधिक धनराशि जुटाई है। यह धनराशि बीगो लाईव की मूल कंपनी बीगो टेक्नोलॉजी के द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सोलिडेरिटी रिस्पॉन्स फंड में दान दी जाएगी।




ग्लोबल बीगोअर वन वर्ल्ड टुगेदर' में दुनिया भर से 37 लाख दर्शकों ने हिस्सा लिया और धनराशि जुटाने में योगदान दिया। 20 से अधिक देशों में तकरीबन 100 ब्रॉडकास्टर्स ने लाईवहाउस में परफोर्मेन्स दिए।
माइक ओंग, वाईस प्रेजीडेन्ट, बीगो टेक्नोलॉजी ने कहा, “संगीत एक युनिवर्सल भाषा है, यह सभी संस्कृतियों और सीमाओं के दायरे को पार कर सहजता, उम्मीद और एकता का संदेश देती है, जिसकी इस मुश्किल समय में दुनिया को सबसे ज्यादा ज़रूरत है। हम चाहते थे कि पूरी दुनिया एकजुट होकर इस संकट से लड़ने में योगदान दे, इसीलिए हम ग्लोबल बीगोअर वन वर्ल्ड टुगेदर' का यह प्लेटफॉर्म लेकर आए, जिसके लिए बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हमें खुशी है कि ग्लोबल बीगो लाईव कम्युनिटी ने इसके लिए यथासंभव योगदान दिया है। हर छोटा सा प्रयास एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
ऑस्ट्रेलिया, एशिया पेसिफिक, दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप एवं संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रतिभाशाली गायक एवं संगीतज्ञ आए, जिन्होंने 24 घण्टे के म्युजिक लाईवहाउस में परर्पोन्स दिया।
भारत से शीर्ष पायदान के 6 ब्रॉडकास्टर्स में शामिल थे सेलेब्रिटी बीगो लाईव होस्ट एवं पूर्व इण्डियन आइडल कॉन्टेस्ट- अमित टंडन (Bigo Live ID: AmitTandon), जिन्होंने दुनिया भर में दूसरे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, उनके वोटों की कुल संख्या लाखों में है; ऐडा कयरा (Bigo Live ID : 384275320), आकांक्षा (Bigo Live ID: 308219658), आरियाह (Bigo Live ID: star4sure), समीर (Bigo Live ID: itz_sameer11) और डिम्पल (Bigo Live ID: queendimple)|
परफोर्मेन्स के अलावा #UnitedatBIGO भी कार्यक्रम का आकर्षण केन्द्र था, जिसके जरिए स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंटलाईन कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया गया, जो कोविड-19 के खिलाफ मोर्चे पर डटे हैं। माइकल जैकसन के हिट वी आर द वर्ल्ड' पर 100 से अधिक बीगो लाईव ब्रॉडकास्टर्स द्वारा खासतौर पर बनाया गया म्युज़िक वीडियो भी रिलीज़ किया गया।
हमें खुशी है कि बीगो लाईव ने समाज को कुछ देने, फ्रंटलाईन स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रभावित समुदायों को सपोर्ट करने के लिए हाथ बढ़ाए हैं। यह विश्वस्तरीय मंच लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ता है। हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ हम इस मुश्किल समय में समाज में सकारात्मकता और खुशियां लाना चाहते हैंहम बीगो लाईव ब्रॉडकास्टर्स और अपने यूजर्स के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने एक कार्यक्रम को सफल बनाया है।" माईक ने कहा।
एक ब्रण्ड के रूप में हम इस मुश्किल समय में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और संगीत के जरिए लोगों को एकजुट करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। बीगो लाईव प्लेटफॉर्म दुनिया भर के संगीत प्रेमियों को एक ही मंच पर लाया है, विभिन्न संस्कृतियों और भोगौलिक क्षेत्रों से आकर इन सबने एकजुटता का परिचय दिया है।" नागेश बंगा, डिप्टी कन्ट्री मैनेजर, बीगो लाईव ने कहा।
मुझे गर्व है कि मैं बीगो लाईव परिवार का हिस्सा हूं। यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास है, मुझे खशी है कि हम डॉक्टरों, पैरामेडिक्स एवं नौ को सपोर्ट करने के लिए ध हे हैं, जो वायरस से मनुष्य को बचाने के लिए मोर्चे पर डटे हैं, साथ ही हम लाखों लोगों में खुशियां और सकारात्मकता बांट रहे हैं।" अमित टंडन, बीगो लाईव सेलेब्रिटी होस्ट ने कहा।
महामारी की शुरूआत से ही बीगो लाईव कोविड-19 के बारे में जागरुकता बढ़ाने और लोगों में खुशियां बांटने के लिए प्रयासरत रहा है। ग्लोबल बीगोअर वन वर्ल्ड टुगेदर' अभियान के माध्यम से बीगो लाईव ने #STAYATBIGO अभियान का लॉन्च भी किया, जिसमें स्थानीय म्युजिक डीजे के परफोर्मेन्स, स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों के साथ विशेष सत्र, फिटनैस प्रेमियों के साथ विशेष सत्र आयोजित किए गए और स्थानीय समुदायों को घर पर सुरक्षित और फिट रहने का संदेश दिय गया। इसके अलावा बीगो लाईव दक्षिण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड में वर्चुअल लाईव स्ट्रीम म्युजिक अनुभव क्लाउड क्लबिंग को लॉन्च करने वाला पहला प्लेटफॉर्म थ।



Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर