कोरोना बीमारी से फैली महामारी की वजह से सारा देश घरों में रहने को मजबूर

शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 01 मई  2020, नई दिल्ली। कोरोना बीमारी से फैली महामारी की वजह से सारा देश घरों में रहने को मजबूर है। आशा की जा रही थी कि 3 मई को लॉक डाउन खुल जाएगा या कुछ छूट मिलेगी। लेकिन अब ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है क्योंकि प्रतिदिन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके चलते हॉट स्पॉट एरिया भी बढ़ते जा रहे हैं जोकि चिंता का विषय है। इस महामारी की वजह से आम लोग भी परेशान हैं। वैसे अच्छी बात यह है कि सभी सामाजिक संस्था इस बीमारी से लड़ने में अपना पूर्ण सहयोग दे रही है, और जरुरतमंदो को भोजन उपलब्ध करा रही हैं।



अग्रवाल मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल भी अपनी टीम के साथ भोजन की सेवा में लगे हैं। 
अग्रवाल मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि लोक डाउन को 40 दिन होने वाले हैं। अब अगर लोक डाउन का समय बढ़ता है तो निम्न व मजदूर वर्ग के साथ-साथ सामान्य वर्ग को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हमारी भोजन की सेवाएं निरंतर चल रही है। जिसमें हम बना हुआ भोजन लोगों को उपलब्ध करा रहे है। हमारे कार्यकर्ता जगह जगह जाकर जरुरतमदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं और अग्रवाल मित्र मंडल पर आने वाले सभी लोगों को बैठाकर भोजन ही कराया जाता है। अग्रसेन भवन पर भोजन कि व्यवस्था शाम तक रहती है ताकि कोई भी किसी भी समय आ कर खाना खा सके।
अग्रवाल मित्र मंडल के सदस्य राजेंद्र जैन, संजय गोयल, संदीप अग्रवाल, सचिन मित्तल, पुनीत गर्ग, अनिल गुप्ता, पवन अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, लघु अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विजय गुप्ता, विजय पंडित एवं अग्रवाल मित्र मंडल के स्टाफ ने पूर्ण योगदान किया।



Comments

Popular posts from this blog

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक पार्टी सिंधी समाज को भी अपना उम्मीदवार बनाए : अंजलि तुलस्यानी

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया