सपा कार्यकर्ताओं ने छिजारसी कालोनी में घर घर जाकर आह्वान पत्र बांटे


शब्दवाणी समाचार, बुधवार 22 जुलाई 2020, नॉएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कुंवर बिलाल बरनी एवं सुशीला भारती के नेतृत्व में  छिजारसी कालोनी में घर घर जाकर आह्वान पत्रों का वितरण किया। साथ ही लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराया। इसके अलावा सेक्टर 51 में भी सपा कार्यकर्ताओं ने आवाहन पत्र बांटे।
सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था पंगु हो गई है। हत्या, लूट , बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। गाजियाबाद में पत्रकार को बदमाशों द्वारा गोली मारना वो भी अपनी भांजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर। पूरे प्रदेश से लगातार अपराधियों के तांडव की खबरे आ रही है। अपराधी जेल की जगह सड़कों पर बेखौफ घूम रहे हैं। 



सपा नेता  कुँवर बिलाल बर्नी ने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां वहाँ के निवासियों को बताई कुँवर बिलाल बर्नी ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में अराजकता का माहौल है, प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है, इस सरकार में कोई बड़ी योजना या किसी भी प्रकार का विकास कार्य नही हुआ है, 2022 में पुनः अखिलेश यादव जी की समाजवादी सरकार बनते ही प्रदेश में रुके सभी विकास कार्यो को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम होगा और प्रदेश में  कानून व्यवस्था, को बहाल करने के साथ, भृष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम अखिलेश सरकार करेगी।
 इस अवसर पर कुंवर बिलाल बरनी, शकील सैफी, राहुल यादव, सुशीला भारती, रामबीर सिंह दिलशाद खान,हनीफ सैफी, अजय यादव, निशा, रिहाना, रामप्यारी, पुष्पा, राजरानी समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक पार्टी सिंधी समाज को भी अपना उम्मीदवार बनाए : अंजलि तुलस्यानी

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया