सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम कॉलोनी में समाजवादी आवाहन पत्र का वितरण किया
शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 17 जुलाई 2020, नॉएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 45 स्थित कांशीराम कॉलोनी में समाजवादी आवाहन पत्र का वितरण किया। लोगों से संवाद स्थापित कर सपा शासनकाल में नोएडा में कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया साथ ही उत्तरप्रदेश की योगी सरकार की नाकामियों को भी बताकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जनता का पूर्ण समर्थन मिला। सपा नेता विनय सिंह ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता का इस सरकार से मोह भंग हो गया है। जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इस अवसर पर सपा नेता विनय सिंह, सुशीला भारती, सिराजुद्दीन मलिक , दिलशाद खान ,रामबीर सिंह, मोहम्मद जलीस अल्वी,अजब सिंह आदि सपा नेता मौजूद रहे।
Comments