मीडिया प्रेस क्लब देगा राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार 

• मीडिया प्रेस क्लब ने राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार की घोषणा
• राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार का होगा भव्य कार्यक्रम
• नामंकन भेजने की अंतिम तिथि 30 नबम्बर 2020 
• नामंकन इस लिंक पर https://form.jotform.com/202821871204448 जाकर कर सकते हैं
• या 880-381-8844 पर व्ट्सअप्प से लिंक मंगाकर नामंकन भी भेज कर सकते हैं
• मीडिया कर्मियों को नामों की सूची से अपने पसंद के 40 नामों को करेंगे वोट 
• सबसे अधिक जिन महानुभवों को वोट प्राप्त होंगे उन 40 नामों की होगी घोषणा 
• पुरस्कार वितरण समारोह मीडिया प्रेस क्लब की स्थापना दिवस 12 फरवरी 2021 को होगा 




शब्दवाणी समाचार, बुधवार 21 अक्टूबर 2020, नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब द्वारा दिए जाने वाला राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार की घोषणा प्रेस वार्ता में मीडिया प्रेस क्लब के महासचिव मोहम्मद जोशी ने किया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार मीडिया कर्मियों की तरफ से देने वाला पुरस्कार है। इस पुरस्कार को मीडिया प्रेस क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष एक भव्य समारोह में दिया जाता रहा है। कोई भी मीडिया कर्मी ऐसे किसी भी महानुभाव जो मीडिया कर्मियों को हर सम्भव सहयोग देते हैं, जिस कारण मीडिया कर्मी को अपना कार्य करने में आसानी रहती हो उनका नाम इस पुरस्कार के लिए नामंकन कर सकते हैं। नामंकन भेजने की अंतिम तिथि 30 नबम्बर 2020 है। इस लिंक पर https://form.jotform.com/202821871204448 जाकर या 880-381-8844 पर व्ट्सअप्प से लिंक मंगाकर नामंकन भेज सकते हैं।



मीडिया कर्मियों को नामों की सूचि वोट करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा
मोहम्मद जोशी ने आगे बताया अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी नामों की सूचि बनाकर मीडिया क्लब के सदस्यों एवं अन्य मीडिया कर्मियों को नामों की सूची वोट करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सभी सदस्य एवं अन्य मीडिया कर्मियों को 15 दिसम्बर 2020 तक उन नामों की सूची से अपने पसंद के 40 नामों को चुनकर भेजेंगे। सबसे अधिक जिन महानुभवों को वोट प्राप्त होंगे उन 40 महानुभवों के नामों की घोषणा राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार के लिए 1 जनवरी 2021 को की जाएगी।


पुरस्कार वितरण समारोह मीडिया प्रेस क्लब की स्थापना दिवस 12 फरवरी 2021 को होगा 
राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार वितरण समारोह मीडिया प्रेस क्लब की स्थापना दिवस 12 फरवरी 2021 को किया जाएगा। इस बार हमेशा से ज्यादा भव्य रहेगा क्योंकि हमें पूर्ण आशा है जब तक भारत कोरोना महामारी को पूरा हराकर फिर से पुरानी जिंदगी में लोट आएगा। मोहम्मद जोशी ने आगे बताया इस बार राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार वितरण समारोह को और भव्य बनाने के लिए तालकटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली या इस जैसे किसी बड़े आयोजन स्थल पर करने का विचार चल रहा है, और साथ ही राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार को और सूंदर बनाने के लिए गायक कैलाश खेर, दिलेर मेहंदी, गुरदास मान, हनी सिंह, इत्यादि जैसे मशहूर गायक बुलाकर उनके गीतों पर विचार चल रहा है। ताकि राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार वितरण समारोह को भव्य और  यादगार बनाया जा सके। 



राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार की पुरानी परिकल्पना ही रहेगी 
राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार के वितरण हेतु मुख्य अतिथि कौन होंगे? पत्रकारों के इस सवाल का जबाब देते हुए मोहम्मद जोशी ने बताया राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2020 पुरस्कार जो पुरानी परिकल्पना है वही रहेगी क्योंकि मीडिया प्रेस क्लब का मानना है, पुरस्कार हमेशा उन हाथों से मिले जिसका हमारे समाज में अधिक प्रभाव रहता हो। उसमे केवल हमारे साधू संत, धार्मिक गुरु, इत्यादि ही आते हैं। इसलिए किसी भी खूबसूरत सम्मान के लिए और कोई कैसे हो सकता है। इस बार भी पुरस्कार वितरण के लिए साधू संत, धार्मिक गुरु, इत्यादि के साथ साथ किसी मशहूर गायक और नामंकरण करने वाले मीडिया कर्मी के नाम पर पुरस्कार आयोजन समिति चर्चा कर रही है।  इन नामों की भी बहुत जल्द घोषणा कर दी जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर