प्रसिद्ध गायिका लैश्राम मेमा 'वन इंडिया' पुरस्कार से सम्मानित

शब्दवाणी समाचार, मंगलवार 22 दिसंबर  2020, मुंबई। मणिपुर की प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका लैश्राम मेमा को सांगीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए माय होम इंडिया द्वारा 'वन इंडिया' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद और भारतीय संस्कृत सभा परिषद के अध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने सम्मानचिन्ह और धनादेश देकर उन्हें सम्मानित किया। रविवार 20 दिसंबर को दादर में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार विजेती गायिका अनुराधा पौडवाल, सारस्वत बैंक के अजय कुमार जैन, माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर, अध्यक्ष डॉ. हरीश शेट्टी आदी मान्यवर उपस्थित थे। 

इस अवसर पर श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि, 'लैश्राम मेमा को शास्त्रीय संगीत पसंद है लेकिन उन्होंने मराठी, हिंदी, बंगाली और असमिया इन भाषाओं में भी ग़ज़ल, सुगम संगीत आदि गाया है। उन्हें सामाजिक कार्यों का भी शौक है। इसलिए, यह सराहनीय है कि माय होम इंडिया ने 'वन इंडिया' पुरस्कार के लिए प्रसिद्ध गायक 'लैश्राम मेमा' का चयन किया है। माय होम इंडिया एक सामाजिक संगठन हैं जो शेष भारत के साथ पूर्वोत्तर भारत के लोगों को एकजुट करने और राष्ट्रीय एकता हासिल करने के लिए काम करता है। इस वर्ष, संगठन ने कोरोना अवधि के दौरान हर महीने पूर्वोत्तर भारत के 5,000 से अधिक नागरिकों को भोजन और जीवनावश्यक वस्तुएं प्रदान की हैं। कार्यक्रम के दौरान माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने यह जानकारी दी।



Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर