निरंजनी अखाड़ा ब्रम्हचारी कुटी में देव दीपावली बड़ी धूम धाम से मनाई



शब्दवाणी समाचार, बुधवार 2 दिसंबर  2020, गौतम बौद्ध नगर। नॉएडा सेक्टर 82 स्थित निरंजनी अखाड़ा ब्रम्हचारी कुटी में विगत वर्ष की भांति देव दीपावली बड़ी धूम धाम से मनाई गई। महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में संतों के साथ भक्तों ने मंदिर परिसर में घी के दिये जलाकर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमग किया। इस अवसर विशेष रूप से बोध गया के श्रीमहंत रमेश गिरी जी महाराज  की पावनमयी उपस्थिति रही। लक्ष्मी नारायण भगवान एवं भगवान शिव की आराधना के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र दुबे ने बताया कि देव दीपावली का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर उसके अत्याचारों से देवताओं को मुक्त किया था इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाये थे। ऐसी मान्यता भी है कि भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन विशेषकर गंगा घाटों पर दीपदान की परंपरा है। कार्तिक पूर्णिमा को तुलसी पूजा,व्रत , दान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर विजय भारती,अशोक कुमार, सुशील पाल, शिवव्रत तिवारी, सुभाष शर्मा,पिंटू यादव , अमितेश सिंह,नेपाल सिंह चौहान, धर्म जागरण प्रमुख चंदन सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





Comments

Popular posts from this blog

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक पार्टी सिंधी समाज को भी अपना उम्मीदवार बनाए : अंजलि तुलस्यानी

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया