मानिताऊ इम्पलाईज यूनियन का गुप्त मतदान के जरिए वर्ष 2021 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न


शब्दवाणी समाचार, रविवार 21 फरवरी  2021ग्रेटर गौतम बुध नगर। मैसर्स मानिताऊ इक्यूपमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर- 22 उद्योग विहार, ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी की संस्थान स्तर की मानिताऊ इम्पलाईज यूनियन की कार्यकारिणी का वर्ष 2021 के लिए चुनाव आज 20 फरवरी 2021 को गुप्त मतदान द्वारा सूरजपुर पार्क ग्रेटर नोएडा क्राउन प्लाजा के पास कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में 122 कर्मचारियों/ यूनियन सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। वोटिंग के आधार पर अध्यक्ष पद पर मोहम्मद फिरोज 62, उपाध्यक्ष पद पर सुबोध कुमार 61, महामंत्री पद पर संतोष कुमार यादव 86, मंत्री पद पर रामसागर निर्विरोध, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार 63, कार्यकारिणी सदस्य पद पर हेमराज 86 व  संजय कुमार 61 मत पाकर विजई हुए। विजय टीम का सभी कर्मचारियों/यूनियन सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। चुनी गई कार्यकारिणी ने भी सभी कर्मचारियों/ यूनियन सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कर्मचारियों के हक अधिकारों की हिफाजत के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करने की शपथ ली।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर