गरीब बच्चों के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन
शब्दवाणी समाचार, वीरवार 4 फरवरी 2021, गौतम बुद्ध नगर। सपा कार्यकर्ताओं समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का 42 वाँ जन्मदिन सेक्टर 63 स्थित चेलेंजर्स ग्रुप पाठशाला में गरीब बच्चों के बीच केक काटकर मनाया ।सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया।सभी ने जन्मदिन पर धर्मेंद्र यादव के दीर्घायु होने एवं उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी बच्चों को कॉपी पेंसिल रबर बांटी गई। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं व बच्चों की शुभकामनाएं स्वीकार कर सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव गरीब, मजदूर, छात्र , नौजवानों की सशक्त आवाज हैं। हम सभी उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वह ऐसे ही बेसहारों की मदद करते रहें। इस अवसर पर युवजनसभा अध्यक्ष अनिल पंडित, रविन्द्र चौहान, अर्जुन चौहान, बबलू पारचा, तुषार शर्मा, इमरान शेख, निशा भाटी, संजीत वर्मा, आशुतोष सहित कई लोग व बच्चे मौजूद रहे।
Comments