इस महिला दिवस हर का हुनर के साथ दें महिलाओं को सम्मान : रीना अग्रवाल


◆ हर का हुनर वूमेन अचीवर्स अवार्ड का एलान 

◆ 05 मार्च 2021 को होटल क्राउन प्लाजा, रोहिणी में होगा आयोजन 

◆ रतन लाल कटारिया, एम एस बिट्टा, प्रवीन तेवतिया, अमित शर्मा, जैसे दिग्गज लोग होंगे इवेंट में गेस्ट   

◆ 5 लाख से भी ज़्यादा लोग जुड़े, 35 हज़ार से ज़्यादा नॉमिनेशन हुए प्राप्त 

शब्दवाणी समाचार, बुधवार 24 फरवरी  2021, नई दिल्ली। हम सभी के अंदर कोई न कोई अनोखा टैलेंट होता है बस ज़रूरत होती है तो उसे पहचानने की व उसे निखारने की, आज कल महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम बना रही है फिर चाहे वो प्लेन उड़ाना हो, देश क़ी सीमा की सुरक्षा या हाथों द्वारा अद्भुत कारीगरी। ऐसी ही होनहार महिलाओं को सम्मानित करने के लिए रीना अग्रवाल जो कि पारिवारिक रूप से होटेल क्राउन प्लाज़ा, हॉलिडे इन, वी3एस मॉल आदि से जुड़ी है, "हर का हुनर" नाम से अवार्ड फंक्शन का आयोजन कर रही है, जिसके द्वारा वह ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को प्रेरित करना चाहती है ताकि वह अपने हुनर को सबके सामने दिखा सके और अपनी एक नई पहचान बनाए। रीना अग्रवाल का इस अवार्ड द्वारा महिलाओं में छुपे हुनर को निखारना, उसे उभरना  और अपनी छुपी पहचान को बनाने में मदद करना है। 

हर का हुनर वूमेन अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन 05 मार्च 2021 को होटल क्राउन प्लाजा, रोहिणी में किया जाएगा और शाम 4 बजे से 6 बजे तक सैटलाइट चैनल एवं सभी सोशल मीडिया प्लैट्फ़ोर्म पर  लाइव प्रसारित होगा, जिससे देश भर से 35 हज़ार से ज़्यादा प्रतियोगी जुड़ेंगे। इस अवार्ड फंक्शन का आयोजन साक्षर मीडिया सलूशंस एंड कन्सल्टंट प्राइवेट लिमिटेड एवं वी3एस ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम बहुत-से दिग्गज मंत्री, नेता, हस्तियाँ आदि शिरकत करेंगे जैसे कि केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, एम.एस बीट्टा, अशोक कुमार ध्यानचंद, मार्कोस और शौर्य चक्र अवॉडी प्रवीण कुमार तेवतिया, आईएएस -ऐलिस वाज, अमनप्रीत, लिम्का बुक ओफ़ रेकर्ड होल्डर शिव कुमार कोहली, सूफ़ी निज़ामी ब्रदर्स, डॉ. मल्लिका कुमार, अमित शर्मा (08 विश्व रिकॉर्ड विजेता) आदि इस प्रोग्राम में शिरकत करेंगे और महिलाओं को सम्मानित एवं उनका होसला बढ़ाएँगे। कोरोना काल के चलते इवेंट के दौरान सिर्फ 100 लोगों को ही आने की अनुमति है, इसलिए सभी प्रतियोगी इवेंट में ऑनलाइन जुड़ेंगे। आज कल महिलाएं हर क्षेत्र में सफलताओं के साथ नए भारत के लिए शानदार विचार ला रही हैं, जिससे उनका जीवन और देश की क्षमता बदल रही है। यह नई सोच भारत को उच्च स्तर पर ले जा सकती है।  

हर का हुनर अवार्ड से 5 लाख से भी ज़्यादा लोग जुड़े है और 35 हज़ार से अधिक महिलाओं ने फॉर्म भरे है, इस अवार्ड फंक्शन का मक़सद है कि महिलाओं को एक ऐसा प्लेटफार्म दिया जाए जिसके ज़रिये वह अपना हुनर दुनिया के सामने दिखा सके, रीना अग्रवाल पूरी तरह से महिला सशक्तिकारण के लिए काम करती है, यह हर उस महिला को पूरी तरह से सहयोग करती है जिनके अंदर कुछ कर दिखाने की क्षमता होती है।

रीना अग्रवाल ने कहना है कि "हर महिला में कोई न कोई अलग खूबी होती है और हमें अपने अंदर छिपे हुनर को पहचानने में देर नहीं करनी चाहिए। हर का हुनर अवार्ड फंक्शन महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एहम कदम है जिसके अंतर्गत उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। अनन्या पॉल डोडमणि (करमवीर चक्र विजेता 2019) एक आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता और एक सतत मासिक धर्म योद्धा, नीलांजना सान्याल (भारत एक्सीलेंस अवार्डी 2011) कोलकाता की रहने वाली एक वकील और लेखक, अमिता कमल (रेडियो जॉकी आकाशवाणी), मोहिनी चौहान और बहुत-सी प्रतिष्ठित महिलाएं इस अवार्ड फंक्शन का हिस्सा रहेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर