आम आदमी पार्टी गौतम बुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा मीटिंग

शब्दवाणी समाचार, सोमवार 5 अप्रैल  2021(ऐ के लाल) गौतम बुद्ध नगर। आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज एक मीटिंग का आयोजन संगठन विस्तार को लेकर इरॉस सम्पूर्णम सोसाइटी सेक्टर 74 नोएडामें आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की  जिलाध्यक्ष प्रीति उपाध्याय द्वारा एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष अनीता चौधरी द्वारा किया गया।

संगठन विस्तार में आज मुख्य अतिथि के रूप में  दिल्ली के विधायक माननीय मदन लाल जी प्रदेश सचिव एवं गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।विधायक मदन लाल जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर आम आदमी के निष्ठावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं आने वाले समय में जिला पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ा रही है कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी प्रदेश मेंअपना खाता खोलेगी।

मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा की दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विकास की गंगा बहेगी। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि गौतमबुद्ध  नगर के अंदर दिन-रात पार्टी का कारवां बढ़ता जा रहा है इसके साथ ही आज जिला अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय द्वारा किरण त्यागी को महानगर अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा महिला प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया।इनके साथ उषा शर्मा, सुनीता त्यागी, रिचा त्यागी, मनीषा सिंह एवं सीमा त्रिवेदी को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया मीटिंग में मुख्य रूप से साधना सिंह अनीता रुबीना हेमंत सिंह अनिल माहेश्वरी आदि लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर