आम आदमी पार्टी को मिलता जनता का जबरदस्त समर्थन : भूपेन्द्र जादौन

शब्दवाणी समाचार, मंगलवार 13 जुलाई 2021(ऐ के लाल) गौतम बुध नगर। 8 जुलाई से शुरू हुए यूपी जोड़ो अभियान की प्रगति साझा करते हुए, जनता से मिल रहे भरपूर समर्थन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने बताया कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के मार्गदर्शन में गौत्तमबुद्धनगर जिले सहित  पूरे उत्तर प्रदेश में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। 8 जुलाई से शुरू यह अभियान 8 अगस्त तक चलेगा। ये बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान की सफलता को मीडिया से साझा करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि यूपी जोड़ो अभियान के शानदार आगाज के बाद लगातार सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे प्रतिक्रिया मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से जिले में भी तेजी से यह अभियान छा गया है। साथियों का उत्साह और लोगों का प्यार देखकर स्पष्ट होता है कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य बहुत दूर नहीं है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बता चुके हैं कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखने वाली आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान 1 माह के दौरान यूपी की धरती में नए सदस्यों के साथ बदलाव का जो बीज बोया जा रहा है वो 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के वट वृक्ष के रूप में बुलंद होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़नी है। घर घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं। लोग भी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। इन दिनों जिले की तरह ही प्रदेश की गली गली में आम आदमी पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान को मिल रहा प्यार आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए परिवर्तन की बयार है।

जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि आज जिले के नोएडा क्षेत्र में नोएडा सदस्यता अभियान प्रभारी  पंकज अवाना ने आगर कालोनी सेक्टर 81 में,राजेश उपाध्याय ने बरौला सेक्टर 49 में ,जतन भाटी ने जे जे कॉलोनी सेक्टर 16 में, गिझोड़ गांव सेक्टर 52 में एडवोकेट पंडित अमित भारद्वाज ने,दादरी के चिटेहरा व गुलावली गांव में दादरी सदस्यता अभियान प्रभारी के नेतृत्व में व जेवर के कई अलग -अलग गांवो में जेवर अध्यक्ष मुकेश प्रधान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन