आप उत्तर प्रदेश में भी देगी दिल्ली जैसी सुविधाएं : भूपेंद्र जादौन
◆ आम आदमी पार्टी के यू पी जोड़ो अभियान में गौतमबुद्ध नगर में लोगो का पार्टी के जुड़ने के लिए गज़ब का उत्साह
शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 9 जुलाई 2021, (ऐ के लाल) गौतम बुध नगर। आम आदमी पार्टी ने यू पी जोड़ो अभियान के तहत आज 8 जुलाई से अगले एक माह तक चलने वाले सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत तीनो विधानसभाओ में क्रमशः नोएडा, दादरी व जेवर में यह अभियान चलाया गया। नोएडा मे आज छलेरा गांव में नोएडा विधानसभा के अध्यक्ष नितिन प्रजापति के नेतृत्व मे चलाया गया।यहाँ पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन स्वयं मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सदस्य बनने वाले साथियों से यह भी पूछा जाता है कि आप पार्टी को किस तरह से सहयोग कर सकते है तो जो लोग पार्टी के साथ जुड़कर कार्य करना चाहते है उनका अलग से डाटा तैयार किया जाता है और उन सभी साथियों को उनकी क्षमता नुसार उन्हें पार्टी में कार्य करने के लिये जिम्मेदारी भी दी जाएगी।नोएडा सदस्यता अभियान प्रभारी पंकज अवाना के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चेंची व उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,नोएडा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत व महासचिव प्रवीण धीमान, पूर्वांचल प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकर चौधरी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, पंडित अमित भारद्वाज,विनोद नागर सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि दादरी में अभियान सदस्यता अभियान प्रभारी कमांडो अशोक व जेवर में मुकेश प्रधान के नेतृत्व में कई स्थानों में चलाया गया।शाम 6 बजे तक जिले में पहले दिन लगभग तीन हज़ार सदस्यों ने पार्टी के सदस्यता ली।पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सदस्य बनने के मिस्ड कॉल नंबर 9151403403 भी जारी किया।
Comments