झंडापुर में प्रदर्शन करके प्रधानमन्त्री का पुतला जलाया
शब्दवाणी समाचार, रविवार 5 सितम्बर 2021, गाजियाबाद। मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में 15 दिनों के अंदर दो बार में 25-25 रुपये की गई बढ़ोतरी के विरोध में आज सी पी आई एम गाजियाबाद की साहिबाबाद लोकल कमेटी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा झंडापुर में प्रदर्शन करके प्रधानमन्त्री का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों को साहिबाबाद लोकल कमेटी के सचिव कॉमरेड ईश्वर त्यागी द्वारा संबोधित किया गया और रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की गई, साथ ही पूरे क्षेत्र में अभियान चलाकर मँहगाई के विरोध में 16 सितंबर 2021 को गाजियाबाद जिलाधिकारी कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होने का एलान किया गया। आज के प्रदर्शन में नीरु सिंह, जी एस तिवारी, रविन्द्र कुमार, रेणु झा, दर्शनी देवी, सीता देवी, पिंकी देवी, गीता, देवेंद्र शर्मा, डाक्टर के पी यादव, जीत बहादुर सिंह, गामा प्रसाद, कमलेश्वरी पंडित, सुनील कुमार, बी के सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Comments