ओरिफ्लेम ने अपनी नई ब्यूटेनिकल्स रेंज के साथ सुंदरता के नए युग की किया शुरुआत

◆ एक भव्य डिजिटल इवेंट के माध्यम से इस रेंज को लॉन्च किया गया, जिसने ब्यूटेनिकल्स की ओर से विचारशील और प्रभावी फॉर्मूलेशन के सार को प्रस्तुत किया

शब्दवाणी समाचार, बुधवार 8 सितम्बर  2021, नई दिल्ली। सोशल सेलिंग स्वीडिश ब्यूटी ब्रांड ओरिफ्लेम अपनी स्थापना के बाद से ही सुंदरता, विश्वास और प्रभावशीलता का पर्याय बना हुआ है। ऐसे समय में जब दुनियाभर साफ-सुथरी सुंदरता के लिए जाग रही है, ब्रांड ने ब्यूटेनिकल्स के साथ एक और बेंचमार्क बनाया है, जो एक नई जिम्मेदार ब्यूटी रेंज है जो नए जमाने के ग्राहकों के लिए सुंदर स्पष्टता प्रदान करती है। यह सुरक्षित और प्रभावी फॉर्मूलों की एक रेंज है जो #NothingToHide के साथ प्रकृति का सम्मान करती है।

सोशल सेलिंग स्वीडिश ब्यूटी ब्रांड ओरिफ्लेम अपनी स्थापना के बाद से ही सुंदरता, विश्वास और प्रभावशीलता का पर्याय बना हुआ है। ऐसे समय में जब दुनियाभर साफ-सुथरी सुंदरता के लिए जाग रही है, ब्रांड ने ब्यूटेनिकल्स के साथ एक और बेंचमार्क बनाया है, जो एक नई जिम्मेदार ब्यूटी रेंज है जो नए जमाने के ग्राहकों के लिए सुंदर स्पष्टता प्रदान करती है। यह सुरक्षित और प्रभावी फॉर्मूलों की एक रेंज है जो #NothingToHide के साथ प्रकृति का सम्मान करती है।

ओरिफ्लेम की नई पेशकश ब्यूटेनिकल्स को भव्य डिजिटल इवेंट के साथ लॉन्च किया गया, जिसके माध्यम से ब्रांड ने स्वच्छ सौंदर्य के लिए अपने अनूठे नजरिये को प्रदर्शित किया। पारदर्शी, स्वस्थ व प्राकृतिक अवयवों पर भी प्रकाश डाला, जिससे यह विचारशील और प्रभावी रेंज बनती हैं। यह आयोजन 7 सितंबर को हुआ, और इसमें ओरिफ्लेम में वीपी और हेड, साउथ एशिया और मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया और ओरिफ्लेम में रीजनल मार्केटिंग के सीनियर डायरेक्टर नवीन आनंद ने भाग लिया।

ब्यूटेनिकल्स रेंज स्कैंडिनेविया के शुद्ध पानी से प्रेरित है और बॉटेनिकल एक्स्ट्रैक्ट और 8 आवश्यक खनिजों की सिद्ध ताकत से संचालित है। इसमें 95% प्राकृतिक मूल तत्व हैं, जो बिना पैराबेन्स और सिलिकॉन के तैयार किए गए हैं, बायोडिग्रेडेबल रिंस-ऑफ फॉर्मूलेशन के साथ और द वीगन सोसाइटी के साथ रजिस्टर्ड हैं। स्कैंडिनेविया के शुद्ध पानी में पाए जाने वाले आठ आवश्यक खनिजों को स्वस्थ सौंदर्य लाभों की एक रेंज लाने के लिए स्वीडिश प्राकृतिक हनीसकल एक्स्ट्रैक्ट के साथ बीस्पोक ब्लेंड में तैयार किया गया है।

लॉन्च पर फ्रेडरिक विडेल ने कहा, "ओरिफ्लेम में हमारा मानना है कि प्रामाणिकता हर चीज के दिल में है - जो आपके साथ शुरू होती है। ब्यूटेनिकल्स के साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के तत्वों का अनुभव करें। प्लांट और मिनरल बेस्ड इंग्रेडिएंट्स से लेकर रिसाइकल्ड मैटेरियल्स से बने पैकेजिंग मटेरियल तक, ब्यूटेनिकल्स सभी पहलुओं में संपूर्ण सुंदरता और कल्याण के लिए हमारे अद्वितीय नजरिये का प्रतीक है।

नवीन आनंद ने कहा, “हमें अपनी नवीनतम रेंज ब्यूटेनिकल्स पेश करने पर गर्व है, जो ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री पर हावी चल रहे स्वच्छ सौंदर्य चर्चा में एक गेमचेंजर साबित होगा। ओरिफ्लेम ने हमेशा अपने विश्वसनीय, प्रभावी और सुरक्षित फॉर्मूलेशन के साथ अपेक्षाओं को पार किया है जो प्रकृति से प्रेरित हैं और विज्ञान से संचालित हैं। हमें ब्यूटीशियन के साथ टिकाऊपन से जुड़ी उपलब्धियों पर गर्व है और इंडस्ट्री को नए सिरे से परिभाषित करने वाली पारदर्शिता, प्यार और देखभाल के साथ इसे एक कदम आगे ले जा रहे हैं।ब्यूटेनिकल्स रेंज में ब्यूटेनिकल्स रिपेयरिंग शैम्पू और ब्यूटेनिकल्स रिपेयरिंग कंडीशनर के साथ सुंदर, स्वस्थ बालों के लिए विचारशील फॉर्मूले शामिल हैं। इसके साथ ही ब्यूटेनिकल्स रिपेयरिंग हैंड साल्वे और ब्यूटेनिकल्स रिवाइटलिंग बॉडी क्लींजर के साथ खूबसूरती से सरल और प्रभावी शरीर की देखभाल शामिल है। सोडियम, कैल्शियम, जिंक, सिलिका, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिजों के साथ स्वीडिश नेचरल हनीसकल एक्सट्रैक्ट बालों और शरीर को प्रकृति की तरह सुंदर बनाता है, जबकि ऊपर से पैर तक आपकी प्राकृतिक सुंदरता को बहाल करता है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर