गरॉज़ -ऑन -व्हील्स वैन अब नॉएडा में भी
शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 10 सितम्बर 2021, (ऐ के लाल) गौतम बुध नगर। नॉएडा में इण्डियन ऑल के साथ भागीदारी में होम-मकैनिक (गेराज ऑन व्हील्स) का उद्घाटन श्री विज्ञान कुमार ईडी (रीटेल सेल्ज़-नोर्थ ईस्ट,एचओ) एवं श्री राज दुबे (ई डी एवं स्टेट हेड,उत्तरप्रदेश स्टेट ऑफ़िस-२) अन्य शीर्ष अधिकारियों की उपस्तिथि में बिशमबर सहाए इंडियन ऑल पेट्रोल पम्प,सेक्टर-38 ए में झंडी दिखा एवं ग़ुब्बारे आसमान में छोड़कर हर्ष-उल्लास के साथ किया। दिल्ली,गुड़गाँव,पटियाला,नागपुर और अब नॉएडा में इस नयी पहल के लिए उन्होंने इंडियन ऑल एवं होम-मकैनिक को बधाई दी।
गरॉज़ -ऑन -व्हील्स वैन के आधुनिक एवं कम्प्यूटर युक्त उपकरण लगभग तीन सौ तरीक़े की सर्विसेज़ करने में सक्षम है और वो भी कम्पनी के मानक एवं वाजिब दाम पे। अब नॉएडा वासी अपने समय, अपने घर पे अपनी कार की सर्विस करवा पाएँगे,वो भी 9859863131 सेंट्रल नम्बर पे मात्र एक काल करके। करोना महामारी के चलते शहर वासियों की सुरक्षा एवं सर्विस ही होम-मकैनिक का मानक है
Comments