विजय नगर वैक्सीन सेंटर पर कर्मचारी नदारद
शब्दवाणी समाचार, रविवार 17 अक्टूबर 2021, (रिपोर्ट चंदन सिंह) ग़ाज़ियाबाद। बीते दिन शनिवार को वेक्सीन लगाने के लिए सुबह 9 बजे का स्लॉट विजय नगर वैक्सीन सेंटर का कुछ लोगों को मिला हुआ था। जब वेक्सीन के लिए समय पर लोग पहुंचे तो काफी इंतज़ार के बाद लगभग 10 बजे लोगों ने पूछा वेक्सीन लगना कब चालु होगा तो बताया गया अभी तक वेक्सीन लगाने वाले कर्मचारी और डॉक्टर नहीं आये हैं जब वो आ जाएंगे तो लगना चालु होगा शब्दवाणी समाचार के रिपोर्टर वहां अधिकारियों से बात करने की कोशिश किया तो कोइ नहीं मिला। 2 घंटे के बाद लगभग 11 बजे के बाद वहां वेक्सीन लगाने का कार्यक्रम आरम्भ हुआ। तब तक लोग धुप और गर्मी में खड़े रहे। बता दें वहा वेक्सीन लगाने की सरकार ने डर फ़ॉर यु NGO को जिम्मेदारी दे रखी है।
Comments