अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने किया दौरा

शब्दवाणी समाचार, बुधवार 6 अक्टूबर  2021बुलंदशहर। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह द्वारा सघन संगठनात्मक द्वारा संपन्न किया गया। इस दौरे में मुख्य रूप से उन्होंने हापुड़ जिले के संभावली, गढ़मुक्तेश्वर एवं हापुड़ में एक के बाद एक तीन स्थानों में पहुंचकर समाज के क्षत्रिय जनों की बैठक ली। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। जहां समाज के लिए एवं वंचित एवं समस्या ग्रस्त वर्ग के क्षत्रिय बंधुओं के हित के लिए समयोउचित तथा त्वरित सहयोग किए जाने की प्रक्रिया पर मंथन किया गया। इस व अवसर पर संगठन के विस्तार पर भी राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने सभी उपस्थित क्षत्रिय बंधुओं से आव्हान किया और और अपने उद्बोधन में कहा कि मैं हर छत्रिय भाई बंधु के साथ हूं। मैं संगठन की ओर से आप सभी को यह आश्वासन देता हूं कि हम सभी एक बड़े परिवार की तरह हैं और मैं आपके इस संगठन का परिवारिक सदस्य होने के नाते हमेशा आप लोगों के साथ रहूंगा।

ज्ञातव्य हो कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की प्रदेश संगठन मंत्री महिला विंग की श्रीमती सीमा ठाकुर भी उपस्थित थी इन्होंने भी संगठन के विस्तार और क्षत्रियों के हित के लिए काम किए जाने की महति आवश्यकता जाहिर की और उन्होंने सभी उपस्थित छत्रिय जनों को भी समाज और संगठन के प्रति सक्रिय होने की अपील की। गढ़मुक्तेश्वर की बैठक में किसान संघ के पदाधिकारी  इंद्रजीत सिंह सोलंकी को बैठक के दौरान सभी उपस्थित क्षत्रिय बंधुओं की सहमति के पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह द्वारा  उन्हें हापुड़ जिले का अध्यक्ष पद के लिए अनुशंसित कर दिया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव सिंह के समक्ष तत्काल नियुक्ति हेतु प्रेषित कर दिया गया। समस्त दौरे में राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के साथ संगठन के अरनिया ब्लॉक उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह एवं हृदयेश सिंह भी शामिल थे ।

विदित हो कि सभी बैठकों में भारी संख्या में छत्रिय जनों की उपस्थिति देखी गई । सभा के अंत में प्रदेश महिला संगठन मंत्री सीमा ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र ही आगामी तिथि में बैठक आयोजित करने की सूचना दी है। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर कृष्ण प्रताप सिंह,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इ. राहुल सिंह  ,राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख उमेश कुमार सिंह, अंजता सिंह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष और शक्ति सिंह चंदेल कार्यकारी अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार सिंह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमुख आनंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह वैश्य, राघवेन्द्र सिंह राजावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शैल सिंह परिहार राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष प्रमुख और अरूण सिंह शेखावत राष्ट्रीय कानुनी सलाहकार, हेमलता तंवर राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष,बबीता तोमर राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, पिंकी सिंह राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, अर्चना सिंह राष्ट्रीय महिला महासचिव, रश्मी सिंह राष्ट्रीय महिला मंत्री, अंजू सिंह राष्ट्रीय महिला संगठन महासचिव , उ.प्र. अध्यक्ष  राजेश सिंह, उपाध्यक्ष  पवन सिंह , प्रदेश अध्यक्ष (म.प्र.) डॉ. योगेंद्र पाल सिंह जादौन, राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री प्रमुख अनमोल राजविहारिया सभी ने राष्ट्रीय महामंत्री के किये गये प्रयासों के लिए बधाई व शुभकामना दी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर