विजयादशमी पर सर्जिकल स्ट्राइक के नायक जनरल निम्बोरकर करेंगे देश के सैनिकों को सलाम

◆ कश्मीर बॉर्डर पर जाएंगे; वयं ऐप पर होगा लाइव प्रसारण

शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 15 अक्टूबर  2021, मुंबई। (vayam) ऐप देश के सैनिकों को सलाम करता है, और इस विजयादशमी को कश्मीर बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक के नायक जनरल निम्बोरकर के नेतृत्व में वयं के संस्थापक गौरव त्रिपाठी सहित भारत महिला मंडल की प्रियांका शिंदे और दूसरे देशभक्त लोग सैनिकों को सलाम करने सीधे कश्मीर बॉर्डर पर जा रहे हैं। यह वक्त है देश के सैनिकों को सलाम करने का, और अगर आप कश्मीर बॉर्डर पर नहीं जा सकते, तो इस कार्यक्रम को वयं एप्लीकेशन पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए https://utsav.vayam.app/vijayadashami इस लिंक पर जाएँ। दोपहर 1:30 बजे से आप कार्यक्रम LIVE देखने के साथ-साथ वयं एप्लीकेशन पर चैट कर सकते हैं, और अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। 

वयं के संस्थापक गौरव त्रिपाठी ने कहा, "यह बात खुशनसीबी की है, जो हम भारतीयों को सौभाग्य में मिली है... क्योंकि हमारे पास भारतीय सेना है, हमारे बहादुर सिपाही हैं... जो हमें महफूज रखते हैं। वह हैं, इसीलिए हम हैं... और इसीलिए हम देश का विकास कर पा रहे हैं। उन्हीं की वजह से हम देश की इकॉनमी को बढ़ा पा रहे हैं, और उन्हीं की वजह से हम दूसरे सामान्य क्रियाकलाप कर पा रहे हैं। विजयादशमी के अवसर पर हम उन्हें, उनके कार्य को सलाम करने कश्मीर बॉर्डर पर जा रहे हैं। जो सैनिक देश के लिए, हर वक्त, अपने प्राण देने को तैयार रहता है, उसको हम भला क्या दे सकते हैं... लेकिन उसका हम मुंह मीठा जरूर करा सकते हैं। आप चाहे तो सैनिकों को अपनी ओर से मिठाई भेजने के लिए https://utsav.vayam.app/VijayadashamiDonation इस लिंक पर अपना योगदान दे सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर