अर्जुन प्रजापति बने मजदूर सभा के अध्यक्ष
शब्दवाणी समाचार, रविवार 17 अक्टूबर 2021, गौतम बुध नगर। सेक्टर 12 स्थित समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण कार्यालय पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव एवं महासचिव राघवेंद्र दुबे ने मजदूर सभा नोएडा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रजापति को मनोनयन पत्र सौंपा। सपा प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि बसई गांव निवासी अर्जुन प्रजापति पार्टी के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता है। इससे पहले भी वह कई पदों पर रह चुके हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने मजदूर सभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सक्रिय व जिम्मेदार कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। आशा करता हूँ कि मजदूर सभा अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर , उपाध्यक्ष मोहम्मद तस्लीम, टीटू यादव,बाबू प्रधान,धर्मपाल प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, कपिल पंवार, कमल यादव, अंकित यादव, नवीन यादव , लखन यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments