उप प्रधानाचार्य प्रशासनिक अनियमितताएं और भ्र्ष्टाचार में लिप्त, मुख्य अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान

शब्दवाणी समाचार, बुधवार 20 अक्टूबर  2021, नई दिल्ली। उप प्रधानाचार्य प्रशासनिक अनियमितताएं और भ्र्ष्टाचार में लिप्त, मुख्य अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान यह मामला शालीमार बाग़ के सर्वोदया बाल विधालय बी टी ब्लाक विधालय नम्बर 1309005 का है। इस विधालय के उप प्रधानाचार्य डॉक्टर हरेश पाण्डेय जो प्रशासनिक अनियमितताओं और वित्तीय भ्र्ष्टाचार में संलिप्त हैं। शिक्षकों ने इनके खिलाफ उच्च अधिकारियों से भी निरन्तर शिकायत किया है। उप शिक्षा निदेशक एवं शिक्षा निदेशक को भी लिखित में शिकायत दे दी गई है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति इनका व्यवहार अच्छा नहीं है। 

उप प्रधानाचार्य अपने पद का दुरूपयोग करते हुये कर्मचारियों से अपनी अपनी निजी गाड़ी तक धुलवाता है। जिसकी फोटो और वीडियो उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया है। उप प्रधानाचार्य ने कोरोना काल में शिक्षकों को मास्क एवं सेनेटिजर नहीं दिए गये जबकि इनका बिल शिक्षा निदेशालय में लगाया गया है। विधालय में जो भी समान मंगाया जाता है चाहे वो खेल, फर्नीचर, परीक्षा, बागवानी सम्बन्धी हो सभी समान बाज़ार कीमतों से कई गुना महंगी खरीदी जाती है। जो भी शिक्षक या कर्मचारी इनके खिलाफ बोलने कई हिम्मत करता है उनसे स्थांतरण या नौकरी से निकलवाने कई धमकी दे दी जाती है। उप प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षकों एवं कर्मचारियों में आक्रोश है इसलिए इन्होने उप शिक्षा निदेशालय शिकायत करते हुये मांग की है उप प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से स्थांतरण किया जाए ताकि जांच प्रभावित नहीं हो और निष्पक्ष जांच की जाए। तथा इस मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर जल्द कार्यवाही करें।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया